Breaking News
सात फेरो के बंधन में बंधे कैटरिना कैफ और विक्की कौशल | 9 दिसम्बर इनके व इनके फैन्स के लिए एक यादगार दिन बना | यह विवाह सवाई माधोपुर के बरवाडा फोर्ट में संपन्न हुआ | आज ये दोनों मुंबई लौटने वाले है | शादी के बाद इन्होने फोर्ट के बाहर मौजूद फैन्स के लिए मिठाइयाँ और केक भिजवाया | इन्हें आशीर्वाद देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हुई |
लाल जोड़े में सजी कैटरिना बहुत सुन्दर दिखी , जैसे भोर की किरण वातावरण को खुशनुमा बना रही हो | विक्की कौशल क्रीम लाइट गोल्डन शेरवानी में बहुत हीं सौम्य व्यक्तित्व के धनी नजर आये , क्यूंकि अब लाखो दिलो की धड़कन कैटरिना उनकी जीवन संगिनी बन चुकी है |
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनते हुए अपने अधिकार क्षेत्र में बांध लिया | 80 कारीगरों द्वारा सजाया गया था यह मंडप | दिल्ली के गाजीपुर से अलग - अलग रंग व वेराइटी के साढ़े पांच टन फूल मंगवाए गए थे , फूलो की खुशबू से सारा वातावरण महक उठा |
विवाह के बाद कैटरिना ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - हमारे दिलो में बसा एक - दूसरे के लिए प्यार और सम्मान आज यहाँ तक ले आया | हमारी नई जिंदगी के लिए आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है |
विक्की कौशल के भाई सन्नी कौशल जो अब देवर बन चुके है , अपनी भाभी कैटरिना कैफ को लिखा - फैमिली में आपका स्वागत है परजाई जी | आज दिल में एक और जगह बन गई |
गुरुवार की सुबह तक कौटिल्य रेस्टोरेंट में स्पेशल गेस्ट के लिए ब्रेक फास्ट रखा गया था | एक छोटी सी पार्टी के बाद 1 बजे सेहराबंदी , 3 बजे से अन्य कार्य व मंडप की शोभा , शाम 6 बजे अग्नी को साक्षी मानकर सात फेरे संपन्न हुए , 8 बजे डिनर आरम्भ हुआ जो देर रात तक चलता रहा |
खासकर गुलाब के फूलों की रंगे और खुशबू अपनी अद्दभुत छटा बिखेर रही थी | आज ये दोनों मुंबई लौटने वाले है , जहाँ इनके फैन्स की भीड़ देखी जा सकती है |
विक्की कौशल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा - हमारे दिलो में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें आज इस लम्हें तक ले आई | आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक नए सफ़र की शुरुआत कर रहे है |
विक्की और कैटरिना दोनों ने कभी एक साथ फिल्मो में काम नहीं किया है | जबकि 2018 में आई रणवीर कपूर की फिल्म संजू में कैटरिना कैफ को भी रोल ऑफर किया गया था | विक्की कौशल ने तो रोल एक्सेप्ट कर लिया था , परन्तु कैटरिना ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था | मगर आज का दिन मिलन साबित हुआ |
सूचना के आधार पर आपको बता दे कि - 75% शादी का खर्च कैटरिना ने उठाया है |
आज एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जो 2012 का पोस्ट है | इस पोस्ट में कैटरिना कैफ ने कहा था - वे एक हवेली में रॉयल इंडियन वेडिंग करना पसंद करेंगी और 9 दिसम्बर 2021 को यह सपना पूरा हुआ , उनकी शाही शादी के तौर पर |
224 करोड़ रुपये उनके मुठ्ठी में कैद है | जहाँ कैटरिना कैफ की फिल्म में अभिनय की कीमत 11 करोड़ माना जा रहा है , वहीं विक्की कौशल 3 / 4 करोड़ | मगर इससे कोई फर्क पड़ता नहीं , क्यूंकि जहाँ प्यार और सम्मान की बात हो वहां पैसे नहीं देखे जाते |
कहा गया है - शादी की जोड़ी ऊपर से लिखाकर आते है | ये देखते हुए मानना पड़ेगा कि - कैटरिना कैफ का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा | शादी तक पहुँचने के बाद भी तन्हा खड़ा रहा विक्की कौशल के इन्तजार में , जो आज पूरा हुआ |
लोग कहते है - कैटरिना कैफ विक्की कौशल से बड़ी है | परन्तु देखा जाए तो कई अभिनेत्री जिन्होंने अपने से कई साल छोटे उम्र के अभिनेता से शादी रचाई है , वहीं कई नामी क्रिकेटर भी अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों से शादी की बंधन में बंधे |
इन दोनों की शादी के बाद देश हीं नहीं दुनियां में इनके चाहने वाले लोग इन्हें बधाई दे रहे है | यूँ कहा जाए तो प्यार और विवाह में जाति , उम्र और ओहदा कोई मायने नहीं रखता | प्यार तो प्यार है और प्यार की जाति सिर्फ इंसानियत पर टिकी है , जहाँ मन के शिवालय में वह तस्वीर दिखाई पड़ता है , जिसका नाम प्यार है |
आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं , आपकी जोड़ी सदैव सफल बने | ........( मनोरंजन जगत :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर