सूरत के डुमस में एक विवाह ऐसा जहाँ चार धाम की यात्रा 25 बीघे जमीन में कराई गई | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 29, 2023
27 जनवरी को सूरत में एक एतिहासिक विवाह संपन्न हुआ , ऐसा कहा जा सकता है | जितने भी मेहमान या मेजबान कहे वहां उपस्थित हुए , वे उस माहौल व दृश्य को देखकर फुले नहीं समायें |
जानकारी के तौर पर हम ऐसा कह सकते है कि - सभी ने इस विवाह को एक यादगार विवाह करार दिया | चलिए अब हम आपको सीधा उसी विवाह स्थल पर अपने शब्दों के जरिये पहुंचा दे और आप भी अमेजिंग कीजिये कि यह शानदार विवाह यादगार है या नहीं |
वैसे हम आपको बता दे कि सूरत का यह विवाह गुजरात की सबसे महँगी शादी कही जा रही है जिसके लिए लोग तारीफों के पूल बाँध रहे हैं | नेता - अभिनेता , क्रिकेटर्स सहित उधोगपति व खास मेहमानजन और आम लोग यहाँ उपस्थित हुए |
अब आप कहेंगे - यह कौन सी बड़ी बात है ?
तो चलिए हम कुछ और आगे बढ़ते है और आपको उस विवाह स्थल से वाकिफ कराते हुए एक तस्वीर से भी रूबरू करा दे तो आप भी कह उठेंगे - वाह क्या खूब !
शाही अंदाज में यह विवाह संपन्न हुआ | यह शादी एक बिल्डर की बिटिया की थी जिसके लिए उन्होंने 250 करोड़ से भी ज्यादा धन खर्च कर दिया | शानदार व शाही अंदाज में लिपटा हुआ खुबसूरत सेट तैयार करवाया | विवाह स्थल एक महल जैसा दिखाई पड़ रहा था | रौशनी की जगमगाहट ऐसी थी जैसे स्वर्ग जमीं पर उतर आया हो | मेहमान के बैठने का स्थल भी काफी रमणीक बनाया गया | 25 बीघा जमीन में 300 मजदुर पिछले 3 महीना से काम करते रहें |
यह विवाह 27 जनवरी को सूरत के डुमस रोड के पास एक पार्टी स्थल में किया गया था | विवाह मंडप की बात करे तो - यहाँ 4 ज्योतिर्लिंग की थीम पर सेट तैयार किया गया |
गुजरात की धरती पर हर साल कई विवाह ऐसे संपन्न होते हैं जिसमे करोड़ों रुपये खर्च करना आम बात है मगर उसे एतिहासिक रूप से सजाकर एक अनमोल रूप दे देना , इसे हम ख़ास कह सकते है |
बिल्डर महोदय ने शादी में उपस्थित सभी मेहमानों व मेजबानों को चार धाम की यात्रा करवा दी | इस विवाह मंडप में आलिशान चार ज्योतिर्लिंग का मंदिर बनवाया गया | पुरे सेट को देखकर ऐसा लगता रहा मानो उन्होंने अन्दर आकर देव भूमि दर्शन किया और यह दीदार उनके मन को गदगद कर गया |आंध्रप्रदेश जैसा मल्लिकार्जुन मंदिर , गिर सोमनाथ जैसा सोमनाथ मंदिर , मध्यप्रदेश में महाकाल मंदिर और उतराखंड के केदारनाथ मंदिर बनाएं गए थे |
इसके अतिरिकित शंकराचार्य के 4 मठ जैसे - बदरीनाथ , द्वारिका , जगरनाथपुरी , रामेश्वरम शामिल है | यहाँ पहुंचकर सभी को ऐसा अनुभव हुआ जैसे वे किसी विवाह स्थल में नहीं बल्कि मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और वर - वधु के वरमाला स्थल की तो बात ही निराली थी |
यह तो रही बिल्डर महोदय की बेटी की शानदार शादी का वह स्थल जहाँ विवाह संपन्न हुआ | इस कम्पीटीशन भरी दौर में हर इंसान एक कदम आगे की सोंच रखता है | इस शादी में सबसे बड़ी बात यह लगी जिसमे 300 मजदूरों के घर चूल्हा जलता रहा | दूसरी बात - मंदिर जैसा प्रारूप तैयार कर देना बहुत बड़ी बात है सभी लोग चार धाम यात्रा नहीं कर पाते यहाँ उपस्थित लोग भी शायद हीं यात्रा किये हो परन्तु वह यात्रा यहाँ पर संभव हुआ | अब देखना यह है कि आनेवाले कल में जो विवाह गुजरात में संपन्न होगा उसमे अलग हटकर लोग क्या देख पायेंगे ? जो भी होगा बहुत हीं शानदार होगा क्यूंकि जहाँ इस कदर धन खर्च करने की बात हो इस राज्य के लोग कभी भी साथ नहीं , एक जैसा नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर हीं सोंचते है | ........ ( न्यूज़ /फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)