Breaking News
आज 10 जून है , बहुत ख़ास दिन , क्यूंकि आज हिन्दू धर्म के 3 महापर्व एक साथ लोगों ने मनाया |
सर्वप्रथम 2021 का पहला सूर्यग्रहण आज के दिन लगा है , जो भारत के अलावा यूरोप , रूस , कनाडा , ग्रीनलैंड , एशिया और उत्तरी अमेरिका आदि देशो में देखा गया है | आज के दिन , साल का पहला सूर्य ग्रहण , बहुत हीं खुबसूरत दिख रहा है | अमेरिका में तो सूर्योदय , ग्रहण के साथ हीं उदय हुआ है | नासा ने तस्वीर जारी कर , दुनियां को इसकी सुन्दरता दिखलाई है |
ग्रहण के बावजूद , सुबह का उगता हुआ सूरज चाँद की तरह हीं दिख रहा है | अमेरिका और यूरोप में इसके दर्शन लाजवाब दिखे |
भारत की बात करे तो , ग्रहण , सूर्यास्त के पहले तक दिखाई पड़ा और ये लद्दाख एवं अरुणाचल प्रदेश में देखा गया | भारत में 5 घंटे तक ग्रहण की छाया बनी रही | दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट तक ग्रहण छाया रहा | यह दृश्य 148 साल बाद आज के हीं दिन देखा गया |
आज शनि जयंती भी है और शनि जयंती पर 148 साल के बाद बना यह संयोग , बहुत हीं सुखद है | आज के दिन हर मुरादें पूरी होने की संभावना होती है | इससे पूर्व शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1973 को लगा था |
वैसे ज्यादातर सूर्यग्रहण वर्ष में दो बार होता है | नासा के अनुसार 5000 साल में 25 साल हीं ऐसे है , जब साल में 5 बार सूर्य ग्रहण लगा है | आखिरी बार 1935 में सूर्य ग्रहण देखा गया और अब आने वाले 2206 में भी एक वर्ष में 5 बार लगाने की संभावना है |
जरुरी नही की सूर्य ग्रहण , सभी जगह दिखाई पड़े | यह खास जगह और कहीं भी दिखाई पड़ सकता है | इसे प्रकृति का निर्णय कहिये या फिर विज्ञान की खोज | संक्षिप्त में आपको बता दे कि - सूर्य ग्रहण तब होता है - जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चाँद आ जाता है | इसलिए सूर्य से आने वाली रौशनी चाँद के बीच में आ जाने से धरती तक नहीं पहुँच पाती , उतने अवधी तक , चाँद की छाया हीं पृथ्वी पर पड़ती है |
कभी - कभी तीनों एक साथ सीधे मिलते है , तो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगता है |
आज अमावस्या है , आज वर सावित्री का व्रत है | यह हर वर्ष ज्येष्ठ मास की कृष्णपक्ष की आमवस्या को रखा जाता है | सुहागन महिलाओं के लिए , यह ख़ास और अहम दिन है , क्यूंकि महिलायें अपनी पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है | इस व्रत की कथा महिलायें , बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करती हुई ध्यानपूर्वक आस्था से सुनती है और इश्वर से वो कामना करती है कि - बरगद की तरह हीं हमारी सुहाग की रक्षा हो |
आज शनि भगवान का जन्मदिन भी है | तो मुबारक देशवासीयों को और शनि देव के भक्तगण को आज का दिन , भगवान का जन्म दिवस |
वैसे शनि जयंती भी , हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की आमवस्या के दिन हीं होता है | ऐसी मानता है कि - आज के दिन सभी ग्रहों की पूजा करनी चाहिए | शनि देव को नवग्रहों में सबसे खास माना जाता है | इसलिए आज के दिन उनसे मांगी गई हर मुरादें , व्यक्ति पा लेता है |
जिन लोगों का , आज के खास दिन पर , ध्यान नहीं गया है , तो अभी भी वक्त है | कुछ नहीं तो आप जिनकी पूजा करते है , उनकी हाथ जोड़कर आराधना तो कर हीं सकते है , ताकि समय मेहरबान रहे सब पर और जिंदगी खुशहाल बनकर बढ़ती रहे | ईश्वर पुरे विश्व को आशीर्वाद दे - हम सभी खुशियों की छाँव में बने रहे | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर