Ramnavami 2022 - रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में लाखो की संख्या में मौजूद हुए लोग ,लीन हुए भक्ति में | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Apr 10, 2022
चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर राम नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब ऐसे उमड़ पड़ा जैसे कि भगवान भक्त से मिलने जमीन पर उतर आये हो और यह सच भी तो है - ऐसे पवित्र मौके पर भगवान भक्तो को दर्शन देते भी है |
कनक भवन और राम जन्म भूमि स्थल पर चारो तरफ जय श्री राम के नारे गुंजयमान हो रहे है | राम नाम के मीठे बोल अयोध्या की धरती पर एक बार फिर हमें सत्ययुग की याद दिला रही है ,जहाँ सिर्फ भक्त और भगवान त्याग और प्रेम की झलक से पावन कर रहा हृदय / मन स्थल को |
सरयू में स्नान कर भगवान श्री राम के दर्शन के लिए प्रमुख मठ / मंदिरों में लोगो के चेहरे पर एक अद्दभुत नूरमय आभा दिखाई पड़ रही , एक विश्वास के साथ जहाँ निरमल हृदय लिए स्वयं को भगवान के सामने समर्पित कर ये लीन होने आये हो | आज हिन्दुस्तान के कोने कोने में भगवान श्री राम के जन्म उत्सव का पावन पर्व मनाया जा रहा है , वहीं हिन्दुस्तान के बाहर भी हिन्दू धर्म वाले राम नाम के जयकारे से पावन हृदय को निर्मल बना रहे है | है साल भक्तगणों के बीच ऐसा उल्लास देखा जाता है |
अयोध्या के इस पावन धरती पर लाखो की संख्या में भक्तगण शामिल होने दूर दूर से आये है | इसी स्थल पर भगवान विष्णु , भगवान श्रीराम के अवतार में अपनी नन्ही पाँव से गिरते / झूमते लीला कर अयोध्या वासियों को अपने प्यार के सतरंगी रंग में नहला दिया था और लोगो ने इनकी लीला का खूब रसपान किया |
धन्य थे वे लोग जिन्होंने इस दृश्य को अपने नजरो से देखा था और आज भी वे लोग धन्य है जो इस मौके पर मौजूद होकर धरती का स्पर्श कर लिया |
राम मंदिर में फूलों की सजावट व झांकी देख लोग निहाल हुए | दोपहर 12 बजे जन्म्तोत्सव का प्रारंभ हुआ और राम भक्त जय श्रीराम के नारे के साथ भजन - कीर्तन में लीन हो गए जिससे पूरा माहौल हीं राममय हो गया | इन नजारों का क्या कहना ? जहाँ ब्रह्माण्ड में मौजूद देवी - देवतायें इस मौके पर आशीर्वाद वर्षा रहे है |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यहाँ बहुत हीं खुबसूरत व्यवस्था के साथ लोगो के स्वागत के लिए माहौल को सजवाया है | यहाँ से पहली बार श्रीराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम का दूरदर्शन व आकशवाणी से सीधा प्रसारण किया जा रहा है | मुख्यमंत्री की यह चाहत थी कि - देश / विदेश में घर बैठे राम भक्त इस दृश्य का लुफ्त व आनंद उठा सके |
56 व्यंजनों के भोग की खुशबु तृप्ति का घूंट पिला रही है | साथ हीं वहां के वातावरण में फूलो की खुशबु व हरे रामा , हरे कृष्णा , हरे कृष्णा हरे हरे के शब्दों से मस्ती मे झूमता नजर आ रहा है | देश - विदेश से लोग यहाँ पहुँच चुके है और यहाँ पहुंचना उनका सौभाग्य है |
12 बजे भगवान प्रगट हुए | भक्ति गर्मी को चीरते हुए भक्त अपनी आँखों में अयोध्या का वसा रही थी और इस सौभाग्य से वे मालामाल हो रहे थे | सरयू नदी से लेकर राम जन्मभूमि परिसर स्थित गर्भ गृह तक बस राम हीं राम के जयकारे |
वैसे चैत्र नवरात्र आरम्भ होते हीं यहाँ के वातावरण में एक अलग हीं निखार उत्पन्न होता जा रहा था जो आज इन्द्रधनुषी रंगों की बहार में समाता हुआ माहौल व नजारा राम नवमी के अवसर पर दिखाई पड़ रहा है और प्रतीकात्मक जन्म के बाद बधाई व सोहर गाये जाने लगे जिसके बाद का अनुभव लिखने हेतु शब्द हीं नहीं बना जिससे व्यक्त किया जा सके |
अनंत दीप हमारी तरफ से अयोध्या में भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित , जय श्रीराम | .......... ( अध्यात्म फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)