समुन्द्र के रास्ते आ रही 2000 करोड़ का ड्रग्स , NCB और नौसेना अधिकारी ने जब्त किया - Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 13, 2022
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नौसेना के अधिकारियों द्वारा संयुक्त अभियान में समुन्द्र से आ रही जहाज को सीज किया गया | पड़ताल करने के बाद इस जहाज में 763 किलोग्राम से अधिक नशीली दवाओं को जब्त किया गया जिसमे 529 किलो से ज्यादा चरस पाया गया | 234 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और अतिरिक्त हिरोइन शामिल है |
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2000 करोड़ आंकी गई है | यह नशीली पदार्थ समुन्द्र के रास्ते पाकिस्तान से भारत लाया जा रहा था |
NCB की ख़ुफ़िया टीम ने इस बात की जानकारी अधिकारी को दी कि - भारी मात्रा में ड्रग्स लिए दो बड़ी जहाज गुजरात या मुंबई की ओर सफ़र कर रही है |
अधिकारी इस जानकारी के आधार पर नौ सेना की मदद से इस तस्करी का खुलासा करने के लिए अभियान तेज किया और तेजी से समुन्द्र में जहाज का पीछा करना आरम्भ किया | तस्करी करने वाले को जैसे हीं पता चला कि कोई उनका पीछा कर रहा है , तस्कर जहाज को छोड़कर भाग निकले |
NCB और नौ सेना जांच के लिए उस जहाज की तलाशी ली तो गुप्तचर की बाते सच निकली | इस जहाज में उंच्च गुणवता वाली बेहतरीन क्वालिटी का नशीली पदार्थ प्राप्त किया गया जिसकी कीमत 2000 करोड़ रुपये के आसपास है | संभावना है कि यह खेप मुंबई और गोवा के लिए था | इनदिनों मुंबई और गोवा में लगातार छापा मारी जा रही है | गोवा में भी ऐसी गिरोह पर NCB की नजर अटकी पड़ी है |
सूचना के आधार पर शनिवार को NCB ने बताया - यह पहला मामला है जब समुन्द्र के रास्ते मादक पदार्थो की तस्करी की जानकारी मिली है जिसके बाद नौ सेना अधिकारी और ख़ुफ़िया एजेंसी के साथ इस अभियान को अंजाम तक पहुँचाया गया |
पाकिस्तान के रास्ते से आ रही इस नशीली पदार्थ का ऑपरेशन भारतीय नौसेना के DDG संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में NCB ने किया |
समुन्द्र में किस स्थान पर आ रही जहाज पर छापा मारा गया , इस बात की सटीक जानकारी अधिकारी ने गुप्त रखते हुए कहा - भारत और अन्य देशो में ड्रग्स के प्रचार के लिए समुंद्री मार्ग का उपयोग करने वाले गिरोह को बहुत बड़ा झटका लगा है | NCB की नज़रे काफी पूर्व से हीं तस्करी को रोकने के प्रयास में लगी थी |
200 नॉटिकन माइल्स तक जहाज का पीछा करती हुई भारत के बहादुर जाबांज ने सफलता हासिल कर जहाज को घेर लिया और धावा बोलते हुए फ़तेह हासिल की | जहाज छोड़कर भागे गए गिरोह का बहुत जल्द पता लगाने की तैयारी जारी है | वह दिन भी बहुत करीब आएगा जब गिरोह का पर्दाफाश करने में अधिकारी सफलता हासिल करेंगे |
ड्रग्स का फैलता कारोबार जिसमे देश के नौजवान सेवन कर भविष्य बर्बाद कर रहे हैं , इसमे देश का नुकसान है , विश्व का नुकसान है | ऐसी नशीली पदार्थ के निर्माण पर हीं रोक लगाया जाना चाहिए | छापामारी से नशीली पदार्थ के तस्करी का गति धीमी पर सकती है , परन्तु इसका जड़ से सफाया तभी संभव है जब पुरे विश्व की तरफ से इस पदार्थ पर रोक लगाईं जाए | दूसरी बात - देश की जनता को अधिकारीयों की मदद करनी चाहिए ताकि वे सही समय पर सही जगह छापा मार गिरोह की मंशा का पोस्टमार्टम कर सके | साथ हीं ड्रग्स लेने वाले और सेवन करने वाले दोनों को सोंचना चाहिए कि - अपना सुनहरा जीवन वो किस रास्ते लिए जा रहे है | इस दलदल से बचते हुए उन्हें नए रास्ते का चुनाव कर अपनी जिंदगी को सही मंजिल तक पहुँचाना चाहिए | मगर ऐसा तभी संभव होगा जब इस अभियान में आज के नवयुवक अधिकारियों का साथ दे | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
नोट :- अगर आप अपनी किसी भी रचना ( न्यूज़ / कहानी . कविता / फीचर ) आदि को इस पोर्टल पर प्रकशित करना चाहते है तो इस ईमेल पर संपर्क करे :- rupesh0199@gmail.com
अन्य न्यूज़ भी पढ़ने के लिए नीचे समाचार टाइटल पर क्लीक करे -
मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का निधन , रविवार को राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा -
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन सूरत में बनकर तैयार |
बागपत के जूता कारोबारी राजीव तोमर ने फेसबुक पर लाइव सुसाईड करने की कोशिश की , पत्नी की मृत्यु |
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)