नूपुर शर्मा ने ऐसा क्या बोल दिया कि 15 इस्लामिक देश भारत के खिलाफ आवाज उठाने लगे | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jun 11, 2022
नूपुर शर्मा ने आखिर टीवी डिबेट में क्या बोल दिया ? जिसपर दिन व दिन बिवाद गहराता जा रहा है | एक तरफ नूपुर शर्मा को जेल में डालने की बाते सामने आ रही है तो दूसरी तरफ उनकी ह्त्या करने की बाते भी आ गई |
नूपुर शर्मा बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता के पद पर आसीन रही है , वहीं पेशे से वह एक वकील भी है | ऐसे में उन्हें कानून का बखूबी ज्ञान है और वह कानून को कदापि अपने हाथ में नहीं ले सकती | हाँ बातो के क्रम में कुछ उलट फेर हो सकता है |
उन्होंने पैगमबर मुहम्मद साहब को लेकर जो अपनी प्रतिक्रिया टीवी डिबेट में रखा , उस डिबेट पर एक बार फिर से शांत भाव से नजर डालनी चाहिए कि - आखिरकार उन्होंने ऐसा क्या बोल दिया जिसपर अब तक 15 मुस्लिम देश भारत के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा चुके है | कई देश ने तो भारत में हुए निर्माण के वस्तुओं को भी इस्तेमाल करने से इंकार कर रहे हैं |
आज दुनियां का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के बाद भी भारत को धमकी व चुनौती मिल रही है कि - हम घर में घुसकर मारेंगे |
यह बाते अलकायदा आतंकवादी संगठन ने भारत को धमकी देते हुए एक ब्यान जारी किया है कि - जो हिन्दू आतंकवादी है और भारत में रहकर भारत को कब्ज़ा किया हुआ है , हम उन्हें चेतावनी देते है कि - अगर उन्होंने इस तरह पैगम्बर का अपमान किया तो हम उनकी हत्या कर देंगे |
भारत को मिली यह धमकी भारतवासियों के लिए सोंच का विषय है कि - ऐसे लोग या आतंकवादी संगठन भारत को ऐसी धमकी दे रहा है | भारत में रहने वाले लोगो के लिए ऐसी बाते लिखना जहाँ चार मजहब एक साथ एक छत के नीचे रहते है | आज सवाल सिर्फ एक मजहब का नहीं है और न हीं इसमे पैगम्बर मुहम्मद साहब का है | आज सिर्फ राजनीति उछाल ले रहा है और 15 इस्लामिक देश जिसमे कई देश की आबादी भारत के एक राज्य के बराबर भी नहीं वो आज भारत को धार्मिक और लोकतांत्रिक नसीहत देने आगे बढ़ गए है |
हम दूसरे देश की बात नहीं करेंगे , मगर अपने भारत के उन मुस्लिम समुदाय से जरुर पूछना चाहेंगे कि - सबसे पहले आपके सामने क्या है ? तो जवाब यहीं मिलेगा - पहले देश तो फिर इस देश का अपमान आपका अपमान नहीं ? हम अपना मुद्दा खुद हीं सुलझाएंगे , यहीं आवाज भारत में रहने वाले हिन्दू , मुस्लिम , सिख , इसाई सभी की होनी चाहिए | तभी भारत की एकता मजबूत होगी और भारत को कोई हरा नहीं पायेगा | क्यूंकि एक छत चार पिलर पर खड़ा होता है , एक हिला तो छत गिरा और छत गिर गया तो क्या आप बच पायेंगे ? आपका भी वहीं हाल होगा और आपके हाथो से स्वतंत्रता जायेगी |
इसलिए बिवादो में न फंसते हुए भारत के मुस्लिम समुदाय को भी एकजुट होकर भारत का साथ देना होगा | आज दूसरे देशो की आवाज जो खुद अपने वजूद पर नहीं वे भारत को नसीहत दे रहे है |
CAA और 370 या फिर तीन तलाक का मामला , साथ हीं हाल हीं में हिजाब का एक छोटा आन्दोलन जो जोर पकड़ा था , तब भी यह देश खामोश था और कई मुस्लिम देशों ने भारत के इस निर्णय का समर्थन किया |
आखिरकार एक टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने ऐसा क्या बोल दिया ? जिससे भारत में आये दिन दंगे भड़क रहे हैं | पूरी दुनियां में 190 करोड़ मुस्लिम की आबादी है जो इन देशो में रहते है और एक जुट होकर खड़े है | वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो सिर्फ भारत में लगभग 135 करोड़ की आबादी है जिसमे 100 करोड़ हिन्दू है और इनमे एकता नहीं | सभी अलग - अलग मुद्दे में बिखरे पड़े है और शायद इसी का नाम राजनीति है जिसमे लोग अपनी अपनी रोटी सेकने में लगे है |
आज से कुछ साल पूर्व बहरीन में गणपति की प्रतिमा को तोड़ा गया | ये दो महिला थी जो बुर्का पहनकर शोरूम में पहुंची और ईश्वर की प्रतिमा को फेंका | उसका कहना था कि - बहरीन मुस्लिम देश है और इस देश में किसी और भगवान की पूजा नहीं हो सकती |
आज हमारे भारत में हिन्दू ईद मनाते है और मुस्लिम होली , दिवाली , गणपति उत्सव और यहाँ तक की छठ पर्व भी मनाते है | हमारे भारत में सभी एक है , भले हीं धर्म अलग - अलग हो | मगर हम गुरुद्वारे भी जाते है और चर्च भी |
ऐसे में बहरीन जिसकी आबादी मात्र 17 लाख है वे लोकतंत्र क्या है और धर्म क्या है ? इसका पाठ पढ़ाने चले है भारत को | इसी बहरीन में राजशाही शासन चलता है जहाँ जनता बंधी है और उन्हें मजबूरन राजशाही का पालन करना पड़ता है |
पॉवर सिर्फ एक है | क्या ये सूरज को बाँट सकते है ? चाँद , तारे , हवा को नहीं बाँट सकते , लेकिन दंगा जरुर फैला सकते है , वह भी दूसरे देश में रहकर |
आज नूपुर शर्मा का यह प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय आन्दोलन बन गया है | मुस्लिम देशो में आन्दोलन की बाते होने लगी है | भारत में कई जगह तोड़फोड़ किये गए , कितना नुकसान हुआ भारत का | भारत तो हम सबका है |
नूपुर शर्मा को जेल में डाल देने की बाते हुई | मगर उन दो मुस्लिम महिला जिन्होंने बहरीन में गणपति की प्रतिमा को फेंका / उसे तोड़ा उस मुस्लिम महिलाओं को आजतक बहरीन या अन्य देश ने सजा क्यूँ नहीं दिलवाने की बात कही ? इस खबर से कोई वंचित नहीं है , क्यूंकि आज सोशल मीडिया का ज़माना है और सबके हाथ में मोबाइल | ये सारे देश तब कहाँ सो गए जब अफगानिस्तान की महिलाओं को बुर्का न पहनने पर मार दिए जाने की धमकी मिली , महिला टीवी एंकर को बुर्का पहनकर समाचार पढ़ने का निर्देश जाहिर किया गया , सत्ता से हक़ छीन लिए गए , पढ़ाई पर रोक लगी , अकेले सफ़र करने पर भी अंकुश लगाए गए , वह देश आज हमें पाठ पढ़ा रहा है |
आज से कुछ साल पहले मशहूर पेंटर एम एफ हुसैन जिन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से शादी करने का शौक जाहिर किया था , इसी पेंटर ने हिन्दू देवी की आपत्तिजनक पेंटिंग बनाई थी | उस वक्त ये सारे देश कहाँ सो गए थे ? जब क़तर ने इसी पेंटर को अपने देश की नागरिकता दी थी |
आज हमारे भारत में भारत की नागरिकता लेने के लिए धर्म परिवर्तन की बाते सामने नहीं आती है | मगर वहीं सऊदी अरब की नागरिकता की बात करे तो वहां नागरिकता लेने के लिए लोगो को इस्लाम धर्म अपनाना पड़ना है | वहां हिन्दुओं को खुले में धार्मिक अनुष्ठान करने की स्वतंत्रता नहीं मिलती , जबकि भारत में हर चौक और चौराहे पर , गल्ली - मोहल्ले में नमाज पढ़ने की स्वतंत्रता इन्हें दी गई है , क्यूंकि जो स्वतंत्रता हिन्दू को मिली है वहीं मुस्लिम / सिख / इसाई को भी मिली है | ऐसे में सऊदी अरब हमें धार्मिक पाठ पढ़ा रहा है , क्या यह उचित है ?
आज भारत के मुस्लिमो को सोंचना पड़ेगा कि वे किसी भी तरह भड़के नहीं और सिर्फ अपने भारत के विकास की बात करे | नूपुर
शर्मा भारत की बेटी है और इनके शब्दों पर गहरा सोंचना पड़ेगा ! क्यूंकि
उन्होंने कोई ऐसा गुनाह नहीं किया ? जिससे उन्हें जेल में डाल दी जाए या
उनकी हत्या की जाए और हर दिन भारत की सम्पति की क्षति हो | क्यूंकि भारत की
क्षति से हम कम होते चले जायेंगे और दूसरा देश हमें कमजोर करके भारी बनेगा
| इसलिए अपने देश को धर्म में बंटने न
दे | हमें आता है अपना मसला सुलझाना तभी हम चारो धर्म एक साथ कह पायेंगे -
"सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" | ........... ( न्यूज़ / फीचर :-
रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)