उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका , विनय शाक्य सहित 9 विधायकों ने दिया इस्तीफा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 13, 2022
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर चल रही है | सभी पार्टी अपने - अपने दल को मजबूत बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हुई है |लेकिन इसी बीच UP में भाजपा के लिए खतरा मंडराता हुआ जान पड़ रहा है , क्यूंकि अभी तक भाजपा के 9 विधायक अपना इस्तीफा देकर दूसरे पार्टी को अपना चुके है | गुरुवार को औरया से बिधुन विधायक विनय शाक्य और योगी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने अपना इस्तीफा दे दिया है |
ज्ञात हो कि - हाल हीं में भाजपा के कुछ विधायको ने अपना इस्तीफा दिया , जिसमे कबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य और अवतार सिंह भड़ाना भी शामिल है | हम आपको बता दे कि - धर्म सिंह सैनी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफी करीबी है और इसी को लेकर उन्होंने भी भाजपा से इस्तीफा देकर किसी और पार्टी को ज्वाइन किया |
बुधवार को हीं स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद विनय शाक्य ने भी अपनी इस्तीफा की बात जाहिर कर दी थी और कहा था - स्वामी प्रसाद जिस पार्टी में जायेंगे हम उसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे |
इस्तीफे के बाद गुरुवार को विनय शाक्य अपनी माँ के साथ स्वामी प्रसाद के आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की | एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में विनय शाक्य ने बताया कि - बीजेपी में न तो ढंग से काम हो रही है और न हीं विधायको को सम्मान मिल रहा है |
अपने इस्तीफे वाले पत्र में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्पष्ट लिखा कि - उत्तरप्रदेश सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में दलित , पिछड़ों और अल्पसंख्यक नेताओं व जनप्रतिनिधि को कोई तवज्जो नहीं दिया और न हीं उन्हें उचित सम्मान मिला | इसके अलावा प्रदेश की सरकार द्वारा बेरोजगार नौजवानों , किसानों , दलितों , पिछड़ों और छोटे एवं लघु मध्यम श्रेणी के व्यापारियों को घोर उपेक्षा की गई | प्रदेश सरकार की ऐसी कूटनीतिपरक रवैये से मै भारतीय जनता पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपता हूँ | स्वामी प्रसाद मौर्य शोषितों और पीड़ितों की आवाज है , वे हमारे नेता है और मै उनके साथ हूँ |
हालाकि विनय शाक्य द्वारा भाजपा छोड़ने से पहले उनकी बेटी ने अपने पिता के विषय में अपहरण हो जाने की बाते कही थी और इसका जिम्मेदार उन्होंने अपने चाचा देवेश शाक्य पर लगाया था और बताया था कि - वे हीं जबरदस्ती उनके पापा को लखनऊ ले गए | बेटी द्वारा अपहरण वाली विडियो जारी करने के बाद विनय शाक्य ने इस बात को खंडन करते हुए कहा कि - उनका स्वास्थ्य खराब है और पैरालिसिस मारने के कारण वह साफ़ से बोल नहीं पाते और अस्पष्ट रूप से उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में जाने की बाते भी कह डाली |
इसी बीच औरैया के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि - विधायक विनय शाक्य बिधुना शांति कॉलोनी जनपद इटावा में अपनी माँ के साथ मौजूद है | उनके बेटी द्वारा लगाया गया अपहरण की बात निराधार और असत्य है | प्रकरण पारिवारिक विवाद से सम्बंधित है |
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के होने से पहले भारतीय जनता पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे है और विधायक एक - एक कर अपना इस्तीफा सौंप रह है |
हालाकि बीजेपी के लिए ख़ुशी इस बात की भी है कि - एक कांग्रेस विधायक और एक सपा विधायक उनके पार्टी में शामिल हुए है |
उत्तरप्रदेश
में 403 विधानसभा वाले सीटों पर 7 चरण में चुनाव होने वाले है , जो 10
फ़रवरी से 7 मर्च तक होगा और इसका परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा | अब
देखना है कि - उत्तरप्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनती है ? ...... (
न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)