Framani Naaz - फ़रमानी नाज़ के YouTube चैनल से "हर हर शम्भू" गाना हुआ डिलीट | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 11, 2022
"हर हर शम्भू" गाना गाकर रातो रात मशहूर हुई फ़रमानी नाज़ अब बुरी फंसी और उनके YouTube चैनल से इस गाने को हटा दिया गया है | यह करवाई कॉपीराइट के अंतर्गत किया गया है |
इस गाने के गीतकार "जीतू शर्मा" हैं | जीतू शर्मा उड़ीसा के रहने वाले है और इस गीत को उन्होंने गवाया था अभिलाषा पांडा से | अभिलाषा पांडा एक स्टूडेंट है और 8 भाषाओं की जानकार भी | उन्होंने सावन से पहले इस भजन को रिकॉर्ड किया था और यह भजन बहुत कम समय में वायरल हुआ | इस गीत से अभिलाषा पांडा रातो रात सिंगिंग सेंसेसन बनकर लोकप्रियता हासिल की |
क्यूंकि आज की तारीख में स्टार बना देना सोशल मीडिया का कमाल है | परन्तु वहीं गलत रूप से ओवरटेक कर आगे बढ़ना अच्छे दर्शक व श्रोताओं को रास नहीं आता | पसंद आने पर बहुत जल्द वह लोगो के दिलो में राज करने लग जाते है | परन्तु जब झूठ का पर्दा अंगडाई लेता है तो सच सामने दिखाई पड़ने लग जाता है और लोग नफ़रत भरी दृष्टि से सेलिब्रेटी को देखना आरम्भ कर देते है | इस बात को कभी हल्के से न ले |
इस गाने के गीतकार जीतू शर्मा को फ़रमानी नाज़ द्वारा गाये गीत से कोई आपत्ति नहीं थी | मगर फ़रमानी नाज़ ने कभी भी हर हर शम्भू के गीतकार या सिंगर का नाम अपनी जुबान से लिया ही नहीं | जबकि वह कई प्लेटफ़ॉर्म पर साक्षात्कार देने के क्रम में शोहरते बटोरती रही , मगर इस बीच एक बार भी सिंगर या राइटर का नाम नहीं लिया |
सावन महीने के इस खुबसूरत गीत को फ़रमानी नाज़ दूबारा अपनी आवाज देकर और भी गुलाबी बना दिया | परन्तु अब जब पानी सर से सरका तो इसके गीतकार जीतू शर्मा द्वारा कॉपीराइट के विरोध के बाद YouTube ने फ़रमानी नाज़ के चैनल से इस गीत को हटा दिया है |
जीतू शर्मा ने सरल रूप से कहा था कि - मुझे कोई आपत्ति नहीं , परन्तु गीत लिखने का क्रेडिट तो मुझे मिलनी चाहिए | जीतू शर्मा के चैनल पर इस गीत को अपलोड किया गया है |
हर इंसान नाम कमाने के लिए और दर्शको के दिलो में स्थान पाने के लिए आगे बढ़ता है | परन्तु किसी के धरोहर को वगैर स्वीकृति इस्तेमाल करना ये पहला गुनाह है जिसे जीतू शर्मा ने नजरअंदाज कर दिया | यह बात जीतू शर्मा के उदार प्रवृति को अंकित करता है | दूसरा कि - फ़रमानी नाज़ ने कभी भी गीतकार और असल सिंगर का नाम नहीं लेकर इस गीत को अपनी जागीर समझ बैठी |
पूरी दुनिया को इस बात की खबर हुई , परन्तु फ़रमानी नाज़ फिर भी चुप रही और उनकी यहीं ख़ामोशी उन्हें आसमान से जमीन पर गिरा दिया |
झूठ बोलकर नाम और पैसे कमाना इतना तो आसान नहीं | लोग सोंचते है कि 140 करोड़ लोग के बीच यह बात असल इंसान तक नहीं पहुँच पाएगी और वे मशहूर होते रहेंगे | परन्तु सोशल मीडिया से तो भारत ही नहीं विश्व में आपकी आवाज दस्तक देती है | जब नजरो से गिर जाते है तो एक सिंगर या सेलिब्रेटी का क्या हाल होता है ? यह किसी से छुपा नहीं | बेहतर है कि चोरी न करके याचक बने और लोकप्रियता हासिल करे ,इससे आपकी छवि दागदार तो नहीं बनेगी |
अब चलते चलते एक और अहम् बात पर हम चर्चा करना चाहेंगे - जीतू शर्मा ने तो सिर्फ कॉपीराइट का क्लेम हीं किया | अगर वे मानहानि का क्लेम कर दे तो फ़रमानी नाज़ को YouTube द्वारा इस विडियो से जीतनी भी राशि मिली है सबके सब जुर्माना सहित उन्हें वापस देने होंगे |
एक बात हम याद दिला दे - आज से कुछ साल पहले लोकप्रिय साहित्यकार कुमार विश्वास जी ने कवि हरिवंशराय बच्चन जी की कविता को अपनी आवाज देकर अपने YouTube चैनल पर डाला था | महानायक अमिताभ बच्चन जी ने इस पर आपत्ति जताई थी ,क्यूंकि यह उनके पिता की कविता थी | जबकि देश के कोई भी नागरिक जब कलम उठाते है और अपनी बातो को देश के सामने रखते है तो उस व्यक्ति पर पुरे देश का अधिकार होता है | मगर सबसे पहले परिवार की स्वीकृति जरुरी है | कुमार विश्वास ने इस विडियो से कमाई हुई 32 रुपये की राशि अमिताभ बच्चन जी को लौटा दिए थे और उसके बाद उन्होंने उस कविता को भी हटा दिया था |
कदम आगे बढ़ाईये , मगर याद रहे आपके पाँव में कोई काँटा न चुभने पाए | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)