सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दुबे की तीसरी पूण्यतिथि के अवसर पर कई अनमोल कार्य को गति मिली | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 02, 2023
आज सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दुबे जी की तीसरी पूण्यतिथि मनाई गई | इस अवसर को लोगो ने यादगार रूप दिया | वंदना दुबे स्मृति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई अनमोल कार्य को गति देकर इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |
समिति के संयोजक मनोज दुबे के नेतृत्व में गायो को हरा चारा खिलाया गया | वृक्षारोपण कार्य को नई गति दी गई | शहर के कई स्थलों पर जरूरतमंद के बीच कम्बल बांटे गए , वहीं जलेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में जन जागरूकता कार्य का आयोजन करते हुए भोजन के पॉकेट भी बांटे गए |
इस अवसर पर प्रेम सिंह धाकरे , मकसूद भाई , हरभजन सिंह , जितेन्द्र दुबे , रामाधार शर्मा , हीरालाल कुशवाहा , राहुल गुप्ता , बंटी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर यादों की रौशनी के दीप जलाते हुए उन्हें याद किया |
वंदना दुबे आज इस दुनिया में नहीं मगर ! उनकी यादें सदैव जिन्दा रहेंगी , उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्य के रूप में |
देखा जाए तो हर दिन , हर पल इस धरती पर लोगो का जन्म होता है और लोग जुदा भी होते हैं मगर सभी के किस्मत में ऐसा पल नहीं कि उनके अपने उन्हें याद करें और विदाई शहनाई बनकर सदियों सदी बजता रहे | यह सत्य है ....... जो आया है उन्हें तो इस धरती से एक न एक दिन जाना हीं होता है इसलिए जीवन में हर पल को , कल को अपनी गति देकर रौशनी से भर दे |
बुझा न सके कोई हमें ऐसा चिराग जलाओ , रौशन होता रहे ज़माना और हम गजल बन जाए | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)