Breaking News
जागरूकता संबंधों को जोड़ रही है या फिर तोड़ रही है ! दहेज़ के उफनते हुए वेग को राहत की सांस दे रही स्वयं बेटियां | अब लड़के वाले अपनी लालच किस दरवाजे सेकने जायेंगे !
इनदिनों कुछ ऐसी हीं बेटिययों ने लालची हथेली को ममोड़कर रख दिया है जिससे लड़के वाले को दर्द सा उठने लगा है |
हम बात कर ले हिमाचल प्रदेश की तो उना जिले के बंगना शहर की दुल्हन बनी लड़की ने शादी से इंकार करते हुए बरात वापसी का फरमान जारी कर दिया |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि बात दहेज़ पर आकर रुकी थी | बारात आने के बाद लड़के पक्ष के लोगो ने दुल्हन के परिवार वालो से एक कार , बड़ी रकम और सोने के गहने का डिमांड सामने रख दिया , जैसे कि यह सब एक खिलौना हो | बच्चा रो रहा हो झुनझुना लाकर दे दीजिये हाथ में |
लड़के वालो ने सोंचा होगा - बारात दरवाजे पर खड़ी होगी तो लड़की वाले अपनी प्रतिष्ठा बचाने हेतु मेरी डिमांड पूरी कर देंगे | उन्होंने सपनों में भी नहीं सोंचा होगा कि - मेरे बेटे की बारात हीं बिना दुल्हन हमें लानी पड़ेगी और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जायेगी खैर ....... जैसे को तैसा मिला |स्वयं लड़की को यह मामला समझते देर न लगा और दहेज़ के लालची दुल्हे को बारात सहित वापस भेज दिया |
बारात हमीरपुर के गलोड़ से आया था | दुल्हन की बहन ने दुल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज़ शिकायत दर्ज कराई है | मालुम हो कि - दहेज़ लेना और देना दोनों हीं अपराध है | लड़का दूसरे देश में रहता है | लड़की को चुन्नी चढ़ाने के रश्म अदा करने के लिए 19 फ़रवरी को भारत आया था | उस वक्त दहेज़ व रकम की बाते नहीं की | मंगलवार को दुल्हन के परिवार ने एक और समारोह किया | दुल्हे पक्ष के परिवार का व्यवहार थोड़ा उलट - पलट था |
जो भी कहना था या लेना हीं था , ऐसे में अपनी कीमत उन्हें स्वयं बता देनी चाहिए थी | बारात दरवाजे पर लाकर खुद की कीमत बताना और बेटी वालो को विचलित करना , यह ठीक नहीं | बेटी वाले अपनी बेटी दे रहे हैं , यह कम तो नहीं | ऐसे में एक बुद्धिमान के लिए यह समझाना जरुरी नहीं होगा कि आज न जाने कितने लड़के दहेज़ की आड़ में कुंवारे हीं जी रहे हैं | सोंचना हर परिवार को होगा ! बेटा दीजिये , विवाह कीजिये मगर बेटा कोई वास्तु नहीं जिसे बेचने की कीमत परिवार वाले लगा देते हैं | ........... ( न्यूज़ / फीचर : रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
नोट : संभल जाइए बेटे वाले अगला नंबर कहीं आपका तो नहीं .......... !
रिपोर्टर