Breaking News
भारत में अश्लीलता को लेकर क्या है कानून ? एक बार फिर इसी दौर से भारत के कुछ लोग गुजर रहे हैं और भारतीय धारा पलटने पर हुए मजबूर |
कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपना न्यूड फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिससे भारत का वातावरण विवादित बनते देर न लगा |
भारत में अधिकांशतः लोग चाहते है कि वातावरण शांतिपूर्णमय हो और विकास दिन व दिन बढ़ता रहे | परन्तु जिन लोगो का जुड़ाव व उड़ान किसी दूसरे देश से होता है तो वे कभी न कभी , किसी न किसी मुद्दे को गर्माहट से प्रस्तुत कर वातावरण को विवादित बनाने से चूकते नहीं | आखिरकार भारत में क्यूँ शांति रहे ? चैन लूट लो , करार लूट लो हम लूटने आये है यूपी बिहार लूट लो |
इस शब्दों को हमने थोड़ा मोड़ दिया है जो एक फिल्म के गीत का लाइन है और यह गाना काफी विवादित रहा | अब जिसकी जैसी सोंच होगी वो तो उसी मंशा से आगे बढ़ेंगे | इन्हें तो राज्य को लूटने और पाने में कोई अंतर हीं समझ नहीं आता खैर ...... |
मुंबई में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है |
न्यूयॉर्क के मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया जिससे हंगामा बरपा |
आखिरकार रणवीर सिंह के खिलाफ किन धाराओं पर FIR दर्ज हुआ है और करवाई होगी या नहीं ? यह तो हम आगे धाराओं का विस्तार बताते चलेंगे | मगर रणवीर सिंह लोगो के बहुत ख़ास पसंद बनाते जा रहे थे | लोग उन्हें दिलो जान से चाहते रहे , यहीं कारण है कि वे आज की तारीख में अपने अभिनय व लोकप्रियता के बल पर करोड़ो की कमाई करते हुए पूरी टीम को आगे बढ़ाया |
मेरे ख्याल से किसी भी फैंस की यह चाहत कभी भी नहीं होगी कि वे अपने किसी भी सेलिब्रेटी को नंगा देखे | रणवीर सिंह के इस नंगेपन को देखकर कितनो के मन में उनके प्रति नफरत के हिलोरे ने रुख बदल दिया |
सौम्य प्रवृति का इंसान इस तरह का हड़कत कदापि नहीं कर सकता | इन्होने भारतीय संस्कृति को धूमिल कर एक तरह से इन्होने हर मर्दों को नंगा कर दिया है | आज इस तस्वीर पर जिसकी भी नजर पड़ी वह पानी पानी हुआ , पुरुष भी महिलायें भी |
नंगे बैठे व फर्स पर वगैर कपड़े पोज मारते हुए रणवीर की तस्वीर ने भारतीय संस्कृति को दागदार बना दिया | यहाँ कई राज्य में लोग पूरा कपड़े पहनते है , हाफ पेंट भी पहनकर सड़को पर निकलना पसंद नहीं करते और इसी भारत में रणवीर अपने नंगेपन को परोस रहे है | आखिरकार रणवीर के शरीर में ऐसी कौन सी खूबसूरती छिपी है जिसे वो दुनिया को दिखाना चाहते है |
दूसरी तस्वीर में रणवीर लंगोटी पहने नजर आ रहे है , वह भी अश्लीलता की सीमा पार करता हुआ दिखाई पड़ रहा है |
जानकारी के आधार पर एक साक्षात्कार में रणवीर ने कहा था कि - वे हजारो लोगो के सामने न्यूड हो सकते है |
मुंबई में FIR दर्ज करने वाले शिकायतकर्ता "श्याम मंगाराम फाउंडेशन" के संचालक है | इन्होने आरोप लगाया है कि - इस फोटोशूट से रणवीर ने महिलाओं की भावनाओ की आहत की है |
भारत में अश्लीलता को लेकर जुर्माना व सजा है , मगर स्पष्ट नहीं कि उन्हें सजा मिलेगी | यह कोर्ट के निर्णय पर छोड़ दिया गया है , इसलिए भारत के जजों पर निर्भर करता है कि - वह न्यूड तस्वीर या व्यक्ति के लिए किस तरह अपना कलम चलाएंगे |
इस बात की जानकारी हम आप तक पहुँचाना चाहेंगे - भारत की एक मैगज़ीन ने एक ऐसी तस्वीर को पब्लिश किया था जो भारतीय मूल के नहीं थे | परन्तु उस न्यूड तस्वीर को पब्लिसिटी के लिए भारतीय मैगज़ीन ने छापा था | इस मैगज़ीन के खिलाफ IPC की धारा 292 और कुछ एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई थी |
इस तस्वीर में जर्मन अमिरिकन मूल की बारबरा जो कि एक अभिनेत्री है उनके स्तनों को उनके मंगेतर अपनी हथेली से ढकते हुए नजर आ रहे थे और इस मंगेतर का नाम है बोरिस बेकर और ये जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी थे |
पब्लिश के बाद मैगज़ीन के खिलाफ केस हुआ मगर जानकारी के आधार पर सुप्रीमकोर्ट ने बोरिस बेकर और बारबरा की उस तस्वीर को अश्लील नहीं माना था | इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह के खिलाफ कोई करवाई नहीं होगी और न हीं उन्हें कोई सजा मिलेगा | क्यूंकि बॉलीवुड में इस तरह की हड़कते तो आये दिन होती रहती है |
हालाकि केस की प्रक्रिया तो पूरी होगी , कुछ दिन चर्चा का विषय भी बना रहेगा , मगर वे सजा के पात्र नहीं बनेंगे | एक बात जो बड़ा हीं महत्वपूर्ण है , क्यूंकि यहाँ केस को खत्म करने के विकल्प भी मौजूद है | देखा जाए तो रणवीर ने ऐसी न्यूड फोटोशूट करवाई जो चर्चा का विषय बना , मगर ऐसी चर्चा किस काम का जो फैंस व देश को शर्मसार कर दे |
अब इसी तस्वीर को एडिट करके अभिनेता नक्कुल मेहता ने परोस दिया और अब वे नंगे दिखाई पड़ रहे हैं | जिसपर इनकी पत्नी ने कहा - कपड़े पहन लो | अब सीरियल "बड़े अच्छे लगते है" के अभनेता नक्कुल मेहता भी काफी चर्चित हुए और लोग इन्हें पसंद करते हैं | मगर इन्हें नंगा देखकर लोगो में नफरतो का दौर में शामिल हुआ है | इनके लिए आज सभी लोग अपना विचार परोस रहे है - अच्छा होता कि ऐसे लोग बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड को अपनाते , न इन्हें दिक्कत होती और न भारतीय संस्कृति शर्मसार होता |
रणवीर सिंह के इस तीनो न्यूड तस्वीर को हम पोस्ट नहीं कर पा रहे है और न ही नुक्कुल मेहता की तस्वीर को | आप इसे सोशल मीडिया पर देख सकते है |
गुलामी की जंजीरों में बंधा अपने भारत को तो आजाद करा लिए हम , परन्तु इनके मन पर लगाम कौन बंधेगा ? ताकि ये तन पर कपड़ा ठीक ढंग से पहन सके | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर