Breaking News
आज रूस और युक्रेन के बीच शांति वार्ता लगभग 3 घंटे से ज्यादा देर तक चली | यह वार्ता तुर्की के इंस्ताबुल में राष्ट्रपति कार्यालय डोलमाबाह में हुई है |
प्रतिनिधि ने कहा है कि - बातचीत बहुत हीं रचनात्मक रही और नए प्रस्ताव सामने रखे गए जिसकी समीक्षा की जायेगी | रूस के प्रतिनिधि ने कहा है कि - वे कीव और चर्नीहीव में अपनी सैन्य गतिविधियों को उल्लेखनीय तौर पर कम करेंगे |
युक्रेन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि - युद्ध की समाप्ति को लेकर अभी कोई भी समझौता नहीं हुआ है | कई मुद्दों पर हल नहीं निकाला गया है | बातचीत के दैरान क्रीमिया एक अलग हिस्सा होगा | अगले दो सप्ताह में बातचीत के लिए प्रतिनिधि मिलने वाले है जिसमे विस्तार से कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी जिसके बाद युद्ध विराम का नतीजा सामने आएगा |
दोनों प्रतिनिधि की बातो से कोई खास निष्कर्ष सामने छनकर आया नहीं | युक्रेन तो युद्ध रोकने के प्रति जिम्मेदार थे , परन्तु रूस ने युद्ध धीमी करने की बात करते हुए अगले 2 सप्ताह तक युद्ध जारी रखने का मकसद छोड़ दिया है |
युक्रेन पर रूस द्वारा किये जा रहे हमले का यह दूसरा माह है जो युक्रेन का मजबूत इरादा और शक्ति को दर्शाता है | लाखो लोग युक्रेन से पलायन होने पर मजबूर हुए , वहीं कई लोग अपनी जान गँवा बैठे | रूस के प्रति विश्व के कई देशों में अच्छा सन्देश नहीं देखा गया और देश के लोग नाराज हुए | यहाँ तक कि रूस के नागरिक भी राष्ट्रपति पुतिन के इस व्यवहार से नाखुश है |
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि - रूस के राष्ट्रपति और युक्रेन के राष्ट्रपति दोनों हीं हमारे मूल्यवान मित्र है | ये बहुत पहले से हीं दोनों देश के मामले और युद्ध को सुलझाने हेतु बाते करते रहे है | आज हुई शांति वार्ता भी तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यब अर्दोआन के हीं पहल का नतीजा है | इन्होने निष्पक्ष तौर पर कहा था कि - दोनों देश की चिंताएं वाजिब है , लेकिन अब किसी ठोस नतीजे पर पहुँचने की जरुरत है |
इन्होने दोनों देश से कहा था कि - न्याय , संगत , शांति में किसी की हार नहीं होती और संघर्ष जारी रखने में किसी का फायदा नहीं होता |बावजूद आज 3 घंटा से ज्यादा दोनों प्रतिनिधि के बीच हुई वार्ता से कोई खास बिंदु पर बाते नहीं होते हुए युद्ध अभी जारी रहेगा | रूस के प्रतिनिधि द्वारा किये गए वार्ता से साफ़ जाहिर होता है कि - अभी 2 सप्ताह तक युद्ध जारी रहेगा भले हीं इसकी गतिविधि धीमी पड़े |
2 सप्ताह के बाद इन दोनों के बीच एक बार
फिर शांति वार्ता का दौर आरम्भ होने वाला है , हो सकता है युद्ध विराम का
कोई निष्कर्ष सामने आये | फिलहाल अभी युद्ध कायम रहेगा | ........... (
न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर