आपके छत पर कबूतर की गन्दगी का संकेत ? कबूतर को माता लक्ष्मी का भक्त माना गया है - Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 18, 2022
बेजुबां परिंदे जिसमे एक नाम कबूतर का आता है | इस कबूतर को माता लक्ष्मी का भक्त माना जाता है | घर में अगर आपरुपी कबूतर प्रवेश कर जाए तो उसे भगाए नहीं बल्कि उसका हंसते मुस्कुराते खुश होकर स्वागत करे | इनके प्रवेश से सुख शांति बनी रहती है और लक्ष्मी के आगमनमें वृद्धि होता है |
ये बेजुबां परिंदे काफी भोले और मासूम होते है | इनका पेट भरना सिर्फ पूण्य नहीं देता बल्कि तीर्थ जैसा फल देता है | कबूतर शांति का प्रतीक है , ये अपने जीवन साथी के प्रति काफी ईमानदार व वफादार होते है | इस फीचर के लिखने का उद्देश्य इतना है कि - कुछ लोग अनभिज्ञता में इन्हें खाना खिलाने के लिए अपने छत पर हीं दाना डाल देते है | इनके लिए छत पर कभी भी दाना नहीं डालनी चाहिए , यह अपशगुन की निशानी होती है | इन्हें जब भी दाना दे तो आँगन या जमीन पर |
छत पर जूठन न छोड़े -
बहुत कम लोग यह जानते है कि - छत पर राहू का वास होता है , इसलिए अपने छत को सदैव साफ़ सुथरा रखे | छत जितना चमकता हुआ होगा आपके घर में उतना हीं धन व रौनक बढ़ता रहेगा | छत पर जूठन न छोड़े और जूठा भी न करे , कोशिश करे की उस स्थान पर कुछ बिछाकर खाया जाए और खाने के बाद उस स्थान को साफ़ कर दे |
छत पर जूठा गिरा होगा या किसी पक्षी के लिए आप दाना डालेंगे तो वहां पक्षी का आना जाना लगा रहेगा और वह खाने के बाद गन्दगी फैलायेंगे | छत गन्दा होने के बाद राहू के गुस्से का सामना करना असहनीय होगा |
कबूतर को माँ लक्ष्मी का भक्त कहा गया है और कबूतर को ज्योतिष शास्त्र में बुध से जोड़ते हुए केतु कहा गया है | तो ऐसे में जब कबूतर के लिए छत पर दाना डालेंगे तो ये अच्छी बात है कि दोनों ग्रहों का मेल होगा | परन्तु बीट करने के बाद राहू के गुस्से का असर काफी पीड़ादायक होता है इसे कदापि न भूले |
एक
अहम् बात कि जब भी कबूतर आपके सर पर गन्दगी डालते है तो इंसान के लिए इसे
बहुत हीं शुभ संकेत माना गया है | उन्हें तो इस बात का ज्ञान नहीं और अपनी
पंख के द्वारा कहीं भी उड़कर आया जाया करते है | ऐसे में वे बीट कहाँ पर
गिराते है उन्हें भी पता नहीं | मगर आप अपने ज्ञान का पर्दा उठाते हुए यह
महसूस कर लीजिये कि यह आपके लिए बहुत हीं शुभ संकेत है और बहुत जल्द आपका
भाग्य करवट बदलते हुए आपकी जिंदगी में नूर भरने के लिए कदम बढ़ाने वाला है |
.......... ( फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)