Viral Funny Video - नागिन डांस में संपेरे को डंसने का विडियो वायरल | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 03, 2023
कभी मनोरंजन का साधन बना तो काफी बखिया कुरेदने का | कभी सच्चाई से रूबरू कराने का तो कभी हमारे भारत के वीर सपूतों की अनोखी कारनामे को गर्व से दिखाने का और कभी उद्योगपति आनंद महिंद्रा जी जैसे दिलेर प्रवृति वालो के द्वारा कुछ अद्दभुत कारनामो की तारीफ़ व ईनाम देने का |
जी हाँ ....... ये साधन है सोशल मीडिया | जहाँ पल में हीं लोग जमीं से आसमां तक पहुँचने का सफ़र तय कर लेते है | पहले ऐसा नहीं था परन्तु अब हम उस दौर में हीं दौड़ते जा रहे हैं जहाँ समय कम पड़ जाता है किसी समाचार को पढ़ने या कारनामे को देखने का या फिर अच्छाई बीनने का |
कुछ समाचार वायरल होता है तो वहीं कुछ विडियो वायरल करने के ख्याल से बनाए जाते है | शादी - विवाह का अवसर हो या फिर किसी अन्य समारोह का खैर .......... !
इन दिनों एक विडियो तेजी से दौड़ रहा है डिवाइस पर | अच्छा लगेगा , थोड़ी हंसी भी छूटेगी मगर यह सत्य है कि वायरल हो रहा विडियो पूर्व निर्धारित सोंच के अंतर्गत बनाया और परोसा गया है |
आप इस विडियो में देख सकते है -
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
एक सपेरा बीन बजाते हुए एक दूकान के सामने खड़ा होता है , तभी दूकान के अन्दर से काला कपड़ा पहने एक व्यक्ति नागिन की पोज में हाथों से फन का आकार फैलाते बाहर निकलते है और बीन बजाने वाले संपेरा के पास पहुंचकर उस धुन पर नागिन की तरह डांस कर संपेरे को डंसने की एक्टिंग कर बैठते है और फिर उनकी भी हंसी छुट पड़ती है |
हंसी मेरी भी छुट पड़ी ........ यहीं तो जिंदगी का कुछ सुखद पल है जितना चाहो समेट लो बाकी तो इनदिनों अनगिनत दुखद समाचारों से मन क्लेश से भर उठता है और आत्मा बोल पड़ती है - दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई ? तूने काहे को दुनिया बनाई ?
मगर ! सच यहीं हैं कि जिंदगी कई मुश्किलों का सामना करते हुए सड़को पर दौड़ती नजर आती है | कभी मुस्कुराती , कभी खिलखिलाती और कभी ......... ! हमारी कामना है - इस नए वर्ष में इसी तरह हम सभी खिलखिलाते रहे सुखद पल को समेटते हुए | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)