मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप , इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु | घटना निर्भया जैसी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 11, 2021
मुंबई में एक 32 वर्षीय महिला के साथ रेप किया गया | यह घटना साकीनाका इलाके के खैरानी रोड का है , जहाँ हैवानियत की हद पार की गई |
साकीनाका इलाके में किये गए रेप केस में 2 CCTV फूटेज सामने आये है , जिसे पुलिस ने बरामद किया है | यह फूटेज बहुत हीं महत्वपूर्ण व अहम साबित होने वाला है | यह घटना 9 सितम्बर की देर रात लगभग ढाई - तीन बजे की है | जिसमे आरोपी पीड़िता के साथ बेरहमी करता हुआ नजर आ रहा है |
CCTV में देखा जा सकता है कि - दरिन्दे ने महिला के साथ रेप किया , फिर उसके साथ मारपीट भी | कहानी यूँ हीं समाप्त नहीं हुई , दरिंदगी का हद तब सर से गुजर गया , जब उसने पीड़िता के शरीर पर लोहे की रड से भी हमला किया और उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में कई बार उस रड को डाला | हद से ज्यादा हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैम्पू में डालकर भाग गया |
खून से लथपथ बेहोश पड़ी इस महिला पर , रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पड़ी | उन्होंने लगभग 3:30 बजे पुलिस को फोन कर दिया | मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया |
महिला की स्थिति बहुत हीं नाजुक व गंभीर थी , उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया और आरंभिक सर्जरी भी की गई | परन्तु चिकित्सकों की मेहनत रंग लाने से पहले हीं हार मान लिया और उनकी मृत्यु हो गई |
डॉक्टर के 33 घंटे का प्रयास हार मानते हुए ठहर सा गया | स्थिति इतनी गंभीर थी कि समय हीं कम पड़ा | यह घटना पहली नहीं है और न आखिरी है | इस रेप की घटना और प्राइवेट पार्ट में रड डालने वाली सूचना एक बार फिर दिल्ली की निर्भया की याद ताजा करती हुई सिर्फ आधी आबादी को दर्द नहीं देता , बल्कि ऐसे करोड़ों लोगों के मन - मस्तिष्क को छलनी कर देता है | वे माँ - पिता भी शर्मसार हुए जा रहे होंगे , जिन्होंने ऐसे राक्षस प्रवृति वाले बच्चो को जन्म दिया और उसे स्वीकारते रहे |
ऐसे परिवार का दुर्भाग्य कहा जा सकता है , जिस परिवार में ऐसे दरिन्दे पैदा होते है | उस घर की मानसिकता इतनी कमजोर और बेवस पड़ जाती है कि एकतरफा माया - मोह की जाल में फंसी ऐसे बेदर्द और दरिन्दे पुरुष के रिश्ते को स्वीकार करना उनका दुर्भाग्य बन जाता है |
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को जैसे हीं पता चला , वह पीड़िता को देखने व उनके दर्द पर मरहम लगाने पहुंची थी | परन्तु वक्त ने उनके मलहम को भी नकार दिया |
शनिवार को पीड़िता की मौत हो गई है | परन्तु अभी उनकी दर्दनाक चीखें बिलुप्त नहीं हुई है | पुलिस ने आरोपी को CCTV फूटेज के जरिये पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है | अब मुंबई पुलिस की बारी है , जहाँ एक वर्दी वाला भाई अपनी भारतीय बहन को मरने के बाद हीं सही , मगर इन्साफ दिलाकर हीं दम लेगा |
अब इन दरिन्दे को कौन सी सजा मिलेगी , यह आने वाला वक्त हीं बतायेगा | मुंबई पुलिस के पास साक्ष्य और सबूत दोनों हीं बरामद है |
कई बार ऐसे दरिन्दे को फांसी की सजा मिली है | फिर भी यह वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहा | न घटना ठहर रही है , न मानसिकता बदल रही है | इसके पीछे का कारण अपनी भारतीय संस्कृति को हद से ज्यादा बदलना कहा जा सकता है , जहाँ महिलाओं की इज्जत / प्रतिष्ठा का ख्याल न रख कर मुठ्ठी भर पुरुष आधी आबादी को बदनाम करने में लगे हैं , जो भारत को शर्मसार करता है | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)