Breaking News
गौरव तनेजा एक ऐसा नाम है जो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं | ये भारतीय पायलट , YouTuber व फिटनेस विशेषज्ञ है | समय - समय पर अपनी खूबियों को देश के सामने प्रस्तुत कर सुर्खियाँ बटोरते रहे |
बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उन्होंने एक अद्भूत कारनामे को अंजाम देकर इतिहास रच दिया | अमेरिका के आसमान में 350 किलोमीटर लम्बा भारत का नक्शा बनाकर सिर्फ चर्चा का हीं केंद्र नहीं बने बल्कि भारत के लोगो के मन में पूर्णिमा की चांदनी भी बिखेर दी जिसकी कल्पना भी लोगो ने नहीं किया होगा | तारीफ के लिए शब्द हीं नहीं हमारे पास |
गौरव तनेजा ने 3 घंटे तक प्लेन से उड़ान भरी और 350 किलोमीटर लम्बा भारत का नक्शा बनाया | इस अद्भूत कारनामे में उनकी पत्नी कैप्टन ऋतू राठी भी साथ थीं |
वैसे तो बीते 26 जनवरी को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखा गया | एक तरफ देशभक्ति गीत की गुनगुनाहट थी वहीं दूसरी तरफ आसमान में लहराता हुआ हमारा तिरंगा आजादी का आशीर्वाद देता हुआ हवा में खुशबू बिखेर रहा था जिससे चारो तरफ का माहौल आनंद को समेटे भारतीयों को गौरवान्वित करा रहा था | इधर सबसे अलग और जो अद्भूत था वह था भारत का नक्शा जिसे गौरव तनेजा ने अमेरिका के आसमान में रच दिया |
भारत व भारत को चाहनेवाले देश के लिए इसे चमत्कार का एक दौर कहा जा सकता है जो काफी गौरव और ख़ुशी की बात है |
इन्होने भारतीय नक्शा बनाकर अपनी इस उपलब्धि को साझाकर लिखा -
भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाकर हमने इतिहास रच दिया | 350 किलोमीटर लम्बा नक्शा बनाना आपके समर्थन और भारत माता के आशीर्वाद के बिना बिलकुल भी संभव नहीं था |
उनकी पत्नी कैप्टन ऋतू राठी ने पोस्ट में टैग किया - "आसमान में भारत" मिशन गौरव की एक पायलट के रूप में अपनी यात्रा को प्रगट करने की पहल है | यह मिशन देश के लिए एक श्रद्धांजलि भी है और भारत को शिखर पर ले जाने का प्रयास भी |
दुनिया के पटल पर भारत का नाम रौशन करने वाले इस पायलट को सलाम | आपने इस अद्भूत रंगों को आसमान में रचकर भारत को गौरवान्वित किया , आपका बहुत - बहुत धन्यवाद | हमारे वीर सपूतों को उड़ान भरते हुए देखकर ऐसा लगता है जैसे कि - सत्यता से हर श्रृंगार संभव है | इसलिए किसी शायर ने लिखा है - अपनी आजादी को हम हर्गिज मिटा सकते नहीं , सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नहीं |
वाह ! क्या खूब अमेरिका के आसमान में भारत का मिशाल , यह दो देश के बीच दोस्ती का एक सबूत भी है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर