Rahul Bajaj Death News - मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का निधन , रविवार को राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा - Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 13, 2022
मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का शनिवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर पुणे में निधन हो गया , ये 83 साल के थे | वे पिछले 1 महिना से अस्पताल में भर्ती थे | सूचना के आधार पर राहुल बजाज केंसर , निमोनिया और दिल के बीमारी से ग्रसित थे | मरने के समय सभी पारिवारिक सदस्य मौजूद थे |
इनका जन्म10 जून 1938 को कोलकाता में कमल नयन बजाज व सावित्री बजाज के घर हुआ था |
नेहरू गाँधी परिवार से बजाज परिवार का गहरा रिश्ता रहा है | राहुल के पिता कमल नयन और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी एक हीं स्कूल में पढ़े थे |
अतिरिक्त योग्यता में इन्होने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की | वहीं हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया | 1965 में इन्होने बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी |
चेयरमैन बनने के बाद बजाज ऑटो का टर्न ओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुँच गया और यह स्कूटर बेचने वाली अग्रिणी कंपनी बन देश में ख्याति प्राप्त की |
70-80 के दशक में बजाज ब्रांड वेस्पा स्कूटर बहुत जल्द लोकप्रियता हासिल कर लोगो की पहली पसंद बन गई | लोगो को वर्षो इंतज़ार करना पड़ता था तब जाकर गाड़ी दरवाजे पर दस्तक देती थी | इतना आसान नहीं था गाड़ी खरीद लेना | गाड़ी का नंबर लगाने के बाद 10-15 साल इंतज़ार करना पड़ता था | कई लोगो ने तो गाड़ी के नंबर बेचकर पैसे भी कमाए |
इनकी सोंच उन्मुक्त थी | इनकी प्रवृति किसी के अधीन काम करने वाली नहीं थी | 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन बने रहे | इनके कार्यों की अपार सफलता को देखते हुए IIT रुड़की सहित 7 विश्वविद्यालय ने डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है | व्यवसाय में बहुमूल्य योगदान के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किये | इन्हें पिछले वर्ष 2021 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया |
इनकी जिंदगी के पन्ने में कई कंपनीयो के बोर्ड के अध्यक्ष बनना भी शामिल है | साथ हीं संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए भी इनका चुनाव हुआ | पिछले साल अप्रैल में इन्होने बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था |
इनकी पत्नी का नाम रूपा बजाज था , जो इनका दामन पहले हीं छोड़ इसी दुनिया को अलविदा कहा था |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राहुल बजाज के निधन पर दुःख जताया और उद्योग जगत में दिए गए योगदान को याद किया |
उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ की राहुल बजाज से अच्छी मित्रता रही है | इनके निधन पर शोक जताते हुए कहा - मै उनकी कमी महसूस करुँगी | देश ने अपने एक महान सपूत को खो दिया |
इनकी मृत्यु की खबर जैसे हीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे को मिली , उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि - हमने एक उद्योगपति को खो दिया | मुख्यमंत्री ने राहुल बजाज का अंतिम संस्कार राज्यकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है |
राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने इनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि - देश में उद्योगिक विकास में उनके योगदान का कोई मुकाबला नहीं था |
साथ हीं सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दुःख जताया | वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी राहुल बजाज के निधन पर दुःख जताते हुए अपनी 40 साल की दोस्ती को याद किया |
राहुल बजाज की ऊंचाई को आंकना संभव नहीं | व्यवसाय के क्षेत्र में इन्होने जो अपना योगदान दिया , यह नूर कभी भी अस्त नहीं होगा | सदैव लोगो के दिलो में यह एक प्रेरणा बनकर जीवित रहेंगे | क्यूंकि ऐसे लोग कभी मरते नहीं , सदैव इतिहास में जिन्दा रहते है |
इनका अंतिम संस्कार राज्यकीय सम्मान के साथ रविवार को पुणा में किया जाएगा |....... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्य , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)