Breaking News
बुर्ज पार्क में 21 साल का एक YouTuber जिसका नाम हसन सुलेमान है , इन्होने इवेंट के जरिये सर्दी में जूझ रहे जॉड्रन , ईराक , लेबनान के शरणार्थी की मदद के लिए 12 दिन तक एक ग्लास के बॉक्स में बंद रहकर अपनी अनमोल जिंदगी बिताई और दान में जुटा लिए करीबन 82 करोड़ रुपया |
यह अनोखा इवेंट की जानकारी हम आपको मीडियाकर्मी के सौजन्य से दे रहे है |
सुलेमान ने यह अनूठा कर्तव्य दिखाकर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये दो गिनीज रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है | यह 7 जनवरी को कांच के दिवार के भीतर बंद हुए थे | इनका लक्ष्य था इवेंट के जरिये 1 करोड़ डॉलर जुटाना , जिसके लिए उन्होंने तीन हफ्ते का टार्गेट रखा था | मगर ऊपर वाले का आशीर्वाद कि उनकी मंशा 12 दिनों में पूरा हुआ और वे बुधवार की रात को बॉक्स से बाहर निकले और बताया कि - स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने 2.37 करोड़ से अधिक फैन्स के साथ अपना अनुभव भी साझा किया है |
गौर करने की बात है कि - दुनियां में दानवीरो की कमी नहीं है | इन्हें 1 लाख 54 हजार 7 सौ 89 लोगो ने दान दिया , जिसकी राशि 82 करोड़ के करीब है | इन्होने स्वयं को 268 घंटे 14 मिनट 20 सकेंड तक ग्लास में रखकर लाइव स्ट्रीमिंग की , जो एक नया गिनीज रिकॉर्ड बुक में शामिल हुआ | इन्होने YouTube पर चैरिटी डोनेशन के लिए दर्शकों का सबसे अधिक प्यार पाकर व्यू भी हासिल किया है | देखने वालो की संख्या थी 689000 से भी ज्यादा |
हसन सुलेमान ने अपना लक्ष्य हासिल करने के बाद कहा - नियत नेक हो तो कुछ भी संभव है | मानवीय कार्य हमें करीब लाते हैं | इस राशि से 1 लाख 10 हजार से अधिक लोग जो शरणार्थी है उनके लिए भोजन और गर्म कपड़े जैसी अहम् व जरुरत की चीजो को मुहैया कराना है | इनका लक्ष्य सीरिया और मिश्र के कमजोर तपके के लोगो की मदद में भी कदम बढ़ाना है |
हसन सुलेमान ने चीन की चोंगकिंग चांगन ऑटोमोबाइल कंपनी की 259 घंटे 46 मिनट 45 सकेंड लम्बी लाइव स्ट्रीमिंग के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ अपनी बढ़त बनाई |
दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं | नियत अच्छा हो और समय की कृपा बनी रहे , तो दुनियां में सबकुछ संभव है | अपने लक्ष्य को कोई भी हासिल कर सकता है | मगर उसे सफ़र करना होगा , कठिनाई से जूझना होगा और उम्मीद पर जीना होगा | मुठ्ठी में है तक़दीर , जिसने देखा उसने जिया , जिसने सोया उनकी मुठ्ठी से तक़दीर का वह सुनहरा पल भी सो गया | इसलिए इंसान को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही समय पर कदम बढ़ानी चाहिए फिर जीत आपकी मुठ्ठी में है |
कौन कहता है सवेरा नहीं हुआ , दरवाजा खोलकर तो देखो किरण निकल चूका है | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर