Breaking News
पश्चिम बंगाल में तीसरी बार ममता बनर्जी की पार्टी TMC की सरकार बनने जा रही है | कल सुबह 5 मई को 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी | अन्य विधायकगणों का शपथ ग्रहण गुरुवार और शुक्रवार को किया जाना तय हुआ है |
मुख्यमंत्री शपथ - ग्रहण का आयोजन राज्यभवन के टाउन हॉल में किया जाएगा | 10:45 बजे ममता बनर्जी को , पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखर द्वारा मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी | शपथ - ग्रहण के पश्चात वे राज्य सचिवालय जायेंगी , जहाँ वे अपनी कुर्सी पर विराजेंगी और एक बार फिर उस कुर्सी को गौरवान्वित करेंगी |
इस समारोह में प्रशांत किशोर एवं TMC के वरिष्ठ नेता के साथ हीं पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य , वाम मोर्चा से विमान बोस , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ बहुचर्चित क्रिकेटर सौरभ गांगुली आदि को शपथ - ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है |
2011 में ममता बनर्जी पहली बार मुख्यमंत्री बनी , 2016 में दूसरी बार और अब 2021 उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल का तीसरा शपथ समारोह है , जिसमे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी |
5 जनवरी 1955 को बंगाल की धरती कोलकाता में इनका जन्म हुआ | धरती को स्पर्श कर मातारानी के नाम का जामा पहन लिया , इसलिए कि बंगाल में वहां की संस्कृति के अनुसार , लोग माँ काली की ज्यादा पूजा - आराधना करते हैं | वह भी दीपावली के मौके पर सबसे ज्यादा |
ममता बनर्जी भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री बन , महिलाओं को गौरवान्वित किया और उस वक्त बीजेपी की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था और रेल मंत्री बनी | उस वक्त अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार बनी थी | इससे पहले वे कांग्रेस का हीं दामन पकड़ी थी , फिर उन्होंने स्वयं हीं 1 जनवरी 1998 को अपनी पार्टी TMC का गठन कर लिया और तब से उन्होंने अपने इस पार्टी को औलाद की तरह आगे बढ़ाती रहीं |
292 सीटों पर चुनाव हुए , उनमे 213 सीटें उनकी पार्टी ने हासिल किया | 4 सीट पर अभी चुनाव होना बाकी है | परन्तु ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार चुकी है , बावजूद इसके वे कल मुख्यमंत्री की शपथ - ग्रहण करेंगी |
भारतीय संविधान के नियम के अनुसार उन्हें 6 महीने के अन्दर विधायक का चुनाव जितना होगा , अन्यथा उन्हें यह पद छोड़ना होगा | लेकिन आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री का शपथ लेने के बाद किसी हारे हुए मुख्यमंत्री की दूबारा चुनाव में हार हुई हो | तो यह निश्चित है कि वे अपना जीत सुनिश्चित करेंगी |
इस जीत के लिए उन्हें - शिवसेना , एनसीपी , सपा , आरजेडी आदि ने बधाई दी है और कहा :- ममता बरजी एक ऐसी सश्क्त महिला है , जो किसी से हार नहीं मानती और जीत का परचम लहराकर तीसरी बार बनेंगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर