Breaking News
ईद का चाँद काफी मशहूर है , परन्तु इस चाँद को देखने से पूर्व कई दिनों तक करनी पड़ती है साधना जिसे रमजान का महीना कहा जाता है |
रमजान के इस पवित्र महीने में लोग इफ्तार पार्टी भी करते है और प्रतिदिन अजान से पूर्व सेहरी भी खाते है | इसे कहा जाता है वह निवाला जिसके बाद शाम तक जब रोजा खोली जाए उससे पहले तक खाना और पानी लोग नहीं ग्रहण करते और ऊपर वाले की इबादत में निर्जल रहते हैं |
फिलहाल इस विषय पर विस्तार से तो बात हम बाद में करेंगे | अभी हम आपको बता दे कि - एक दो दिन के बाद से हीं रामजान का महिना आरम्भ होने वाला है | स्वयं सेवक संघ ने तेलंगाना व आंध्रप्रदेश में रामजान के पुरे माह में इफ्तार पार्टी देने की घोषणा की है | यह पार्टी पुरे राज्य में बारी बारी से दी जायेगी | यह मंच आरंभिक 20 दिनों में दोनों राज्य में रोजाना दावत का आयोजन करने वाली है | वहीं 20 दिन के बाद 10 दिनों तक या फिर ईद आने तक ईद मिलाप समारोह चलाने का मन बनाया है |
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच RSS से जुड़ा एक ऐसा संगठन है जो धर्मो के बीच की खाई को मिटाने और हिन्दू मुस्लिम में एकता की भावना को लाने और एक धागा में प्रेम को पिरोकर उस माला को साथ रखने का उद्देश्य रखता है , इस मंच की स्थापना 2002 में की गई थी |
इस बार रमजान महीने का आरम्भ अप्रैल महीने से शुरू होने वाला है | 2-3 अप्रैल से या फिर जब चाँद दिखाई देगा , तब पहला रोजा आरंभ किया जाएगा | पहले रोजे का फैसला चाँद दिखाई देने के बाद हीं किया जाता है | इस संगठन के प्रवक्ता शहीद सईद ने जानकारी दी है |
वहीं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार ने कहा कि - देश की तरक्की के लिए नफ़रत का दमन करना जरुरी है , इसलिए हमने सबको एकजुट करने की एतिहासिक पहल किया है | माना जा रहा है कि - RSS का इस पहल से मुस्लिम समुदाय तक पहुँच और मजबूती बनाए रखने का सरल व सफल कोशिश होगा | पुरे राज्य भर में इफ्तार दावतों कार्यक्रम होगा जिसकी तैयारी जोरो पर चल रही है |
हैदराबाद
और विजयवाड़ा जैसे शहरों में इसपर अधिक ध्यान दिया जाएगा | मुस्लिम
राष्ट्रीय मंच (MRM) इस तरह का समारोह पहली बार आयोजित कर रही है |
.........( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर