गाजियाबाद में जीम से घर लौट रहे शख्स के सीने पर बदमाशों ने गोली दागी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Apr 18, 2022
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में जीम से निकल रहे शख्स पर बदमाशों ने गोली दाग दी |
दरअसल सोमवार की सुबह गाजियाबाद के संगम विहार कॉलोनी में 60 वर्षीय व्यक्ति सोनू शर्मा उर्फ़ अमीत को कार से सवार बदमाश गोली मारकर घटना स्थल से फरार हो गए | यह गोली अमीत शर्मा के सीने में लगी जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने अमीत शर्मा को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पतालमे भर्ती कराया ,जहाँ उनका ईलाज चल रहा है और फ़िलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है |
कार पर हमलावरों ने अमीत शर्मा को गोली तब मारी जब वह जीम से अपने घर को लौट रहे थे |सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - घायल अमीत शर्मा प्रॉपर्टी डीलर और ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते हैं |
सूचना मिलते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और CCTV एंव सर्विलांस के आधार पर फरार आरोपी को तलाशने में जुटी है |
गाजियाबाद के SSP मुनिराज ने बताया कि - सोमवार की सुबह लोनी बॉर्डर थाना के इलाके में एक शख्स को गोली मारने की सूचना मिली | जिसके बाद क्राइम SP के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है और जल्द से जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगी | ........ ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)