Breaking News
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से 17 पर्वतारोही लापाता है , यह सभी 14 अक्टूबर को उतराखंड के हर्षिला से प्रस्थान किये थे | इन सभी को हिमाचल प्रदेश से चिटकुल पहुंचना था |
17 से 19 अक्टूबर के बीच वहां का मौसम खराब था | अनुमान है कि वे सभी लामखागा के करीब लापाता हुए , यह जगह हिमाचल प्रदेश से किन्नौर को जोड़ने वाला सबसे दुर्गम रास्ता है | पर्वतारोही के लापाता होने की सूचना बुधवार को किन्नौर के एक अधिकारी ने दिया है |अभी सर्च ऑपरेशन जारी है |
किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन सादिक ने कहा है कि - पुलिस और वन विभाग की टीम और त्वरित प्रतिक्रिया दल को तलाश के लिए भेजा गया है | उन्होंने भारत - तिब्बत सीमा पुलिस से भी सहायता मांगी है |
वहीं ITBP टीम के साथ लम्बी दुरी के पेट्रोल पर निकले तीन व्यक्ति उतराखंड में मृत पाए गए , ये सभी लोग सामान ढोने वाले थे | अभी उतराखंड में भीषण बारिश के बीच तबाही मची है | अब तक 52 लोगों की मौत का सन्देश सामने आया है | सैकड़ो गाँव बाढ़ की चपेट से घिरे है , जहाँ का नजारा बहुत हीं दुखदाई है |
आज गृहमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे | मालूम हो कि - आल्मोड़ा और रानी खेत , जो कि बहुत हीं खुबसूरत क्षेत्र है और बॉलीवुड फिल्म के लिए फिल्म मेकर शूटिंग के लिए इसी क्षेत्र में आते है का इलाका भी प्रभावित है नैनीताल जिले के तल्ला से भी लोगों के लापाता होने की सूचना है , जबकि कई लोग के मृत शरीर पाए गए है और कुछ की तलाश जारी है |
पर्वतारोही के लापाता होने के बाद उनकी तलाश में पूरा दल अपने बल के साथ निकल पड़े हैं | इस खराब मौसम में बात किस्मत पर आकर रुक जायेगी | इंतज़ार है कि हमारे बल कितनों को सुरक्षित ढूँढकर ला पाते है और कितने पर्वतारोही के खो जाने का गम हमारे भारत को भोगना पड़ेगा | सभी लोगों की दुआ आज इसी उदेश्य से अपना झोली फैलाए हुए है कि - लापता हुए पर्वतारोही के सभी सदस्य सुरक्षित मिल जाए | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर