Breaking News
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर रहे | पहले मोतिहारी में NDA प्रत्याशी के लिए चुनावी रैली की फिर महाराजगंज रवाना हो गए |
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का बार - बार बिहार आना कई सवाल छोड़ता है | यह छठे चरण की तैयारी है | लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा चरण समाप्त होने के दूसरे हीं दिन इनका बिहार की धरती पर आगमन भाजपा और NDA कार्यकर्ताओं के लिए काफी उत्साह का विषय रहा |
प्रधानमंत्री ने सभा में BJP उम्मीदवार "राधा मोहन सिंह" को भारी मतों से जीताने की अपील की साथ हीं अपने 10 वर्षो के कार्य का जिक्र करते हुए इंडिया गठबंधन पर हमला बोला | अपने कार्य की तारीफ़ करते हुए कहा - तीसरी बार सत्ता में आयेंगे तो विकास की गति और भी तेज होगी |
राधा मोहन सिंह ने 2014 और 2019 में भी इसी सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की है | इस बार राधा मोहन सिंह और राजेश कुशवाहा आमने - सामने मैदान में खड़े है | अब देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है |
प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टी पर आरोप
लगाते हुए कहा कि बाबासाहब भीमराव आंबेडकर नहीं होते तो पंडित जवाहरलाल
नेहरू अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण नहीं मिलने देते | आगे कहा - विपक्षी इंडिया
गठबंधन भ्रष्टाचार , तृष्टिकरण
की राजनीति और सनातन विरोधी सोंच के साथ खड़ा है | 4 जून को परिणाम निकलने के बाद इन सभी को बड़ा झटका लगेगा | आगे कहा - इंडिया गठबंधन प्रथम चरण
में - पस्त फिर ध्वस्त और पांचवे चरण में पूरी तरह परास्त हो गए |
प्रधानमंत्री जी ने गाँधी परिवार पर इस कदर एक के बाद एक प्रहार किया जिसमे नेहरू गांधी से लेकर राहुल गाँधी तक सभी को दोषी करार देते हुए अपने द्वारा विकास लाने का झंडा गाड़ दिया | कहा - 10 साल में करीब 400 सांसदों का हमें समर्थन रहा जिसका उपयोग पिछड़ो , वंचितों और अन्य को सशक्त करने के लिए किया गया | हमारी सरकार ने आदिवासी बेटी को सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बिठाया | केन्द्रीय विद्यालय , सैनिक स्कूल , नवोदय विद्यालय में ओबीसी आरक्षण नहीं था , इसे मोदी सरकार ने लागू किया | भाजपा - राजद के शासनकाल में हीं SC , ST और OBC सबसे सुरक्षित है | ऐसे में आपको केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनानी है | हमारी सरकार हर गारंटी को पूरा करने का वादा करती है |
राहुल गाँधी , अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग चांदी की चम्मच लेकर पैदा होते है तो उन्हें क्या मालूम मेहनत क्या चीज है ? मैंने सुना है कि मोदी 4 जून को बेडरेस्ट पर जायेंगे | मै परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि - देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेडरेस्ट की नौबत न आये , देश का हर नागरिक उर्जा से भरपूर होकर उत्सव भरी जिंदगी जीये |
विपक्षी को जंगलराज पार्टी बताते हुए 22 जनवरी को हुए अयोध्या में श्रीराम लाला की मंदिर के उद्घाटन में निमंत्रण पाकर भी विपक्षी का शामिल नहीं होना , बड़ा मुद्दा बनाया | जनता से कहा - आज हमारे मित्र सुशील मोदी हमारे बीच नहीं , परन्तु उनका नाम जंगलराज समाप्त करनेवालो में गिना जायेगा | कुछ बाते और भी कही जो अन्य जगहों पर बोलते आ रहे हैं क्यूंकि हर पार्टी की रैली में ऐसा हीं देखा और सुना जाता है , विपक्षी पार्टी पर खुलकर कटाक्ष | किसी भी मुद्दा को लेकर रगड़ दीजिये , कुछ पल के लिए तो हिना जैसा रंग पीसकर आ हीं जायेगा | ऐसे में हमने रैली में शामिल हुए कुछ अन्य लोगो से भी पक्ष और विपक्ष का मुद्दा रखते हुए कई सवाल किये जिसके जवाब में प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष पर किये गए सवाल का विपरीत सवाल और जवाब मिला जो आगे उनके विचार से हम आपको अवगत कराएँगे |
प्रधानमंत्री मोतिहारी की रैली को संबोधित करने के बाद महाराजगंज के लिए रवाना हो गए | महाराजगंज में जहाँ उनकी रैली थी वहां कुछ व्यवधान भी पैदा हो गया | उन्हें देखने के लिए लोग खम्भे पर चढ़ गए | भीड़ इस कदर उमड़ी कि नज़ारा लाजवाब दिखा | ऐसे भीड़ में सिर्फ पार्टी से सम्बंधित लोग हीं नहीं होते अपोजिट पार्टी के लोग भी भाषण सुनने आते हैं जिससे नजारा और भी कसा और भरा दीखता है | खैर ...... प्रधानमंत्री ने उनसे नीचे उतरने की अपील करते हुए अपनी बातो को आरम्भ किया | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर