Breaking News
बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली के घर शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापा मारा | उनके घर से ड्रग्स बरामद किये गए हैं |
दरअसल NCB ने एक ऑपरेशन शुरू किया है , जिसका नाम "ऑपरेशन रोलिंग थैडर" रखा है | इसी ऑपरेशन के तहत शनिवार को ड्रग्स बरामद करते हुए अरमान कोहली को भी हिरासत में लिया गया | लगभग 12 घंटे उनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया |
NCB मुंबई ने आबकारी अधिनियम के कई धाराओं में केस दर्ज किया है | अरमान कोहली के साथ ड्रग्स पैडलर अजय राजू सिंह भी गिरफ्तार हुए हैं | इनके घर से जो नशीला पदार्थ बरामद किया गया है , यह कोकीन दक्षिण अमेरिकी मुल्क की है | यह मामला अंतर्राष्ट्रीय लिंक से जुड़ा है | अब NCB मुंबई ने लिंक का पता लगाने के लिए कदम बढ़ा चुकी है और जिस मार्ग से यह नशीली पदार्थ लाया जा रहा है और इसमे कौन - कौन संलिप्त है , उसकी तहकीकात कर रही है |
छापामारी के बाद जब NCB के अधिकारीयों ने इनसे पूछताछ की , तो धीरे - धीरे सभी कुछ स्पष्ट नजर आता दिखाई पड़ रहा है | सूचना के आधार पर - NCB ने पूर्व में एक ड्रग्स पैडलर को अरेस्ट किया था | उससे पूछताछ के बाद अरमान कोहली का जिक्र सामने आया और इसी जानकारी के आधार पर उनके घर की तलाशी ली गई थी |
सूचना के आधार पर - आज सिटी कोर्ट में अरमान कोहली की पेशी होगी | NCB के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने जानकारी दी है कि - छापामारी के बाद , जब अरमान कोहली से जानकारी मांगी गई , तो वह सही जानकारी नहीं दियें | फिर इन्हें हिरासत में लिया गया ताकि इनसे स्पष्ट रूप से पूछताछ की जा सके |
कुछ हीं दिन पूर्व अभिनेता गौरव दीक्षित के घर पर भी छापामारी किया गया था | उनके घर से भी MD और चरस जैसे नशीली पदार्थ बरामद किये गए थे | NCB ने इन्हें भी हिरासत में लिया , 30 अगस्त तक इन्हें अभी रहना है | इन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और मजिस्ट्रेट के सामने आदालत में पेशी भी हुई | यह पूरा मामला गैर क़ानूनी नशीली पदार्थ की बरामदगी से सम्बंधित है | इसलिए गौरव दीक्षित से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है |
जबकि गौरव दीक्षित के वकील कुशल मोर उनकी रिहाई के लिए जमानत की अर्जी लगाईं थी | जिसमे उन्होंने कहा कहा था कि - नशीली पदार्थों की जब्ती कम मात्रा में हुई थी और दीक्षित को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए |
NCB को पिछले कुछ महीनों से गौरव दीक्षित की तलाश थी | NCB ने लोखंडवाला में दीक्षित के घर की तलाशी ली थी और मादक पदार्थ जब्त किया था |
बीते अप्रैल में जब NCB ने अभिनेता एजाज खान और कुछ अन्य लोगो से पूछताछ कि , तो गौरव दीक्षित का नाम सामने आया था |
अरमान कोहली को बिग बॉस से काफी लोकप्रियता मिली थी | उन्होंने दुश्मन ज़माना , कोहरा , वीर , LOC कारगिल , जानी दुश्मन और प्रेम रत्न धन पायो सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया है | बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रहे हैं अरमान कोहली काफी विवादों से भी घिरे थे | इनका घर अँधेरी में है |
ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनताओं का नाम या टेलीविजन से जुड़े हुए सेलेब्स का नाम धीरे - धीरे सामने आता हीं जा रहा है | अब NCB इसके तह तक जाने की कोशिश में लगी है और एक के बाद एक चर्चित चेहरा व नाम सामने आ रहा है | ड्रग्स का रास्ता विदेश से भारत तक पहुंचा है , NCB इसी जड़ की तलाश में लगी है कि मुंबई के जितने भी लोग अभी पकड़े जा चुके हैं , उनकी जड़ कहाँ पर गड़ी है , उसे उखाड़ना आवश्यक होगा | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर