Breaking News
आज उत्तरप्रदेश में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है | दुल्हन की तरह सजा दिए गए है मंच |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित 12 प्रदेशो के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे | योगगुरु बाबा रामदेव विभिन्न मंदिर व मठ के महंतगण , उद्योगपति व अन्य गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित किया गया है | वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी आमंत्रित किये गए है | विपक्ष के नेतागणों को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है |
वैसे यह स्टेडियम 50 हजार लोगो के बैठने की क्षमता रखता है , परन्तु 20 हजार कुर्सियों को भी दर्शक दीर्घा में लगाईं गई है |संभावना है कि - आमंत्रित लोगो में 70 हजार की भारी भीड़ की संख्या यहाँ मौजूद रहेगी | अतिरिक्त जनतागण भी शामिल होंगे तो लाखो की संख्या में आज यह स्टेडियम अपना रौनक बढ़ाएगा |
विडियो देखने के लिए टाइटल पर क्लिक करे :-
खूबसूरती व स्वागत के लिए 10 हजार गमलो में सुन्दरता प्रदान कर सजाया गया है , जिसके साथ 9 हेलीपैड बनाये गए है | 50 हजार फीट की वॉल पेंटिंग लखनऊ की दीवारों पर अद्दभुत शोभा पा रही है |
आज शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे | इनके साथ 2 डिप्टी CM भी शपथ लेने वाले है , साथ हीं 45 से 50 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे | इस नई केबिनेट में 7 से 8 महिलाओं को भी मंत्रीपद मिलने की संभावना दिखाई पड़ रही है | वहीं इस बार मंत्री पद के लिए ज्यादातर युवा के चेहरे शामिल किये गए है |
इस भव्य मंच पर 70 कुर्सियां लगाईं गई है |
आज सुबह से हीं 27 हजार मंदिरों में कार्यकर्त्तागण पूजा करने में लगे हैं | शपथ से पूर्व मथुरा , काशी अयोध्या के मंदिरों में शंखनाद होने की शुरुआत हो चुकी है | भारतीय जनता पार्टी का अपना अलग अंदाज उत्साह शपथ से पूर्व इस तरह का इतिहास रचने वाला है जिसमे प्रथम देवी - देवताओं की पूजा और योगी आदित्यनाथ के शपथ से पूर्व शंखनाद का बजना लोग सदैव याद रखेंगे |
मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में 200 से ज्यादा स्क्रीन पर शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा | ........ ( रजनीति फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर