Breaking News
सोमवार को पश्चिम बंगाल में TMC नेता व बरशल ग्राम पंचायत के उपप्रमुख भादू शेख के ऊपर बम से हमला कर उनकी हत्या की गई | यह जानकारी जैसे हीं TMC के कार्यकर्ताओं को मिली , वे आक्रोश में भरकर संदिग्ध घरो में आग लगा दिए |
हत्या के बदले हत्या का सबूत दे रहा आज पश्चिम बंगाल की धरती |
जानकारी के आधार पर - दमकल विभाग को जैसे हीं इसकी जानकारी मिली , वे मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य आरम्भ किया | परन्तु इसी बीच 10 से 12 घर बुरी तरह जल चूका था और घर के अन्दर के व्यक्ति भी बाहर निकल न सके क्यूंकि बदमाशों ने निकासी के रास्ते को बाहर से बंद कर दिया था |
इस घटना में अभी तक 10 लोगो के जिन्दा जलकर मरने की खबर है जिसमे एक हीं घर से 7 लाशे निकाली गई | इस घटना के बाद इलाके में तनाव का आलम देखा जा रहा है | वहीं बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किये गए हैं और पुलिस मामले की जांच में लगी है |
मामला अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है ,परन्तु संभावना व्यक्त की जा रही है कि - यह घटना राजनीति रंजिश का मामला है | पुलिस ने बताया है कि हत्या के मामले में अभी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और वहां के SDPO को रामपुरहाट से हटा दिया गया है | यह घटना पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में रामपुरहाट की है |
घटना के बाद वीरभूम के जिलाधिकारी ,दमकल अधिकारी , स्थानीय पुलिस सभी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण में जुटी है | वहीं इस मामले की जांच के लिए SIT को गठित किया गया है जिसमे ADG वेस्टर्न रेंज - संजय सिंह , CID ADG - ग्यानवंत सिंह और CID के DIG - नीरज खालिद इस ऑपरेशन में शामिल है |
TMC नेता भादू शेख सोमवार रात स्टेट हाइवे 50 पर जा रहे थे इसी दौरान उन पर बम फेंका गया | उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | नेता की मृत्यु की खबर के बाद वहां बवाल मचा और उसके बाद इतने लोगो को जिन्दा जला दिया गया |
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है जिसमे हस्तक्षेप और करवाई का आग्रह किया है , साथ हीं दोषियों पर सख्त करवाई की मांग की है |
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस घटना से काफी स्तब्ध है और दुःख व्यक्त किया है | बहुत जल्द पर्दे के पीछे के वे लोग जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया सामने होंगे | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर