Nawada's Family Suicide Case - नवादा में कर्ज से परेशान होकर परिवार के 6 लोगो ने जहर खा ली , 5 की मौत और 1 का उपचार जारी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Nov 10, 2022
बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना नजर के सामने आई है जहाँ एक हीं परिवार के 6 लोगो ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की | जहर खाने से घटना स्थल पर हीं 2 की मौत हो गई और वहीं 3 की मौत अस्पताल में उपचार के क्रम में हुई | अभी 15 वर्षीय बच्ची साक्षी कुमारी का उपचार जारी है और डॉक्टर बचाने की पुरजोर कोशिश में लगी है |
मरने वाले में 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता , 48 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी , 20 वर्ष की लड़की शबनम कुमारी , 17 वर्ष की दूसरी बेटी गुड़िया कुमारी और 16 वर्ष का बेटा प्रिंस कुमार शामिल है | वहीं 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी का उपचार अभी चल रहा है |
यह घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र में 9 नवम्बर बुधवार को घटित हुई | बताया जा रहा है कि - केदार लाल गुप्ता शहर में फल बेचने का काम करते थे और कर्ज से काफी ज्यादा परेशान थे | जानकारी के आधार पर अपनी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए केदार लाल गुप्ता धीरे धीरे करके 12 लाख रुपया कर्ज ले चुके थे जो अब ब्याज सहित 3 गुना बढ़ चूका था |
कर्ज देने वाला व्यक्ति पैसा वसूलने के लिए केदार लाल गुप्ता के परिवार वालो को परेशान करना शुरू कर दिया | घर पर पहुंचकर लगातार पैसे की मांग करता और परिवार वालो के साथ गाली गलौज भी करता | केदार लाल गुप्ता कुछ दिन की और मोहलत मांग रहे थे , परन्तु कर्ज देने वाले मानने को तैयार नहीं |
अंत में पैसा न होने के कारण पुरा परिवार परेशान होकर एक साथ सुसाईड करने का मन बना लिया और परिवार के सभी सदस्य अपने किराए के मकान से दूर एक मजार के पास जाकर जहर खा लिया |
घटना की सूचना मिलते हीं नवादा SP गौरव मंगला सदर अस्पताल पहुंचे और 15 वर्षीय साक्षी से बातचीत की | साक्षी कुमारी उपचार के क्रम में बताई - कर्ज से परिवार के सभी सदस्य काफी ज्यादा परेशान थे | कहीं से पैसे की व्यवस्था न होने के कारण परिवार ने जहर खाकर एक साथ सुसाईड करने की योजना बनाई |
पुलिस को मिले प्रिंस कुमार के मोबाइल में भी आत्महत्या करने का कारण कर्ज से परेशान होना हीं दर्ज है | फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है | ......... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)