C K Ravichandran Death News - कांग्रेस नेता सी के रविचंद्रन की भाषण के दौरान हुई मौत , शोक की लहर | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 20, 2024
वक्त के हाथों हार है और वक्त के हाथों जीत | यह सच है जिंदगी नहीं मिलती दूबारा | सांसो की गति कब थम जाए कुछ कहा नहीं जा सकता क्यूंकि मौत आने से पूर्व कोई सूचना नहीं देता |
सोमवार 19 अगस्त को बैंगलुरू में कुछ ऐसा हीं हुआ | कांग्रेस की एक प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी | नेता माइक लेकर बोल हीं रहे थे कि अचानक उनके हाथ से माइक छुट गया और वे गिर पड़े | कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने एक घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमईया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी जिसके बाद स्टेट यूनिट के पिछड़ावर्ग व अल्पसंख्यक संघ ने विरोध में एक प्रेस कांफ्रेंस रखा था जिसके लिए सभी लोग प्रेस क्लब में मौजूद थे |
पीपल्स स्ट्रगल और कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में सी के रविचंद्रन ने भी हिस्सा लिया था | ये कोलार के निवासी है , फिलहार वे आर आर नगर के चन्नासांद्रा में रह रहे थे और एक प्राइवेट स्कूल भी चलाते थे |
कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष होने के नाते इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वे माइक से बोलना आरम्भ हीं किया था , उनके एक हाथ में मोबाइल , दूसरे हाथ में एक पन्ना था जो उनके हाथ से छूटने लगा फिर वे अपनी कुर्सी सहित आगे की तरफ गिर पड़े | जैसे हीं गिरे अफरातफरी मची और उन्हें कनिघंम रोड स्थित को फोटिस अस्पताल ले जाया गया मगर अफ़सोस कि पहुँचने से पूर्व हीं उनकी मौत हो चुकी थी | डॉक्टर ने मौत का कारण दिल का दौड़ा पड़ना बताया है |
इस घटना का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सहानुभूति जता रहे हैं |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
मुख्यमंत्री सिद्धारमईया ने भी रविचंद्रन की मौत पर लिखा - संविधान और लोकतंत्र की इस लड़ाई में हमारे साथ रहे | रविचंद्रन का निधन बहुत दुखद है | मै प्रार्थना करता हूँ कि - दिवंगत आत्मा को शांति मिले | मै उनके शोक संतप्त , परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ हूँ |
ऐसा नहीं कि यह पहला मामला है जिसमे दिल का दौड़ा पड़ने से अचानक मौत हो गई हो | डॉक्टरों का कहना है - हार्ट अटैक तभी आता है जब खानपान और जीवनशैली का तालमेल उतार चढ़ाव भरा हो | पूर्व में भी बहुत सारे विडियो सामने आये हैं जिसमे एक्सरसाइज के दौरान या फिर किसी समारोह के दौरान अचानक मौत आने की खबर से लोग वाकिफ हुए जो कैमरे में भी कैद हुआ | ऐसी घटनाएँ बहुत दुखद होती है इसलिए सबसे पहले हेल्थ इज वेल्थ , इस शब्दों को अपनी जिंदगी में उतारना निहायत जरुरी है |
सी के रविचंद्रन के निधन से उनके परिवार सहित उनके चाहनेवालो के बीच गहरा शोक उत्पन्न है | हालाकि इस क्षति की पूर्ति कभी नहीं हो सकती | भव्याश्री परिवार के तरफ से इन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)