Breaking News
एक तरफ दिवाली की धूम व उत्साह , दूसरी तरफ फिल्म "रामसेतु" चर्चा का विषय बना | इस बात से सभी परिचित है कि - 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का आगमन हुआ था , इसी ख़ुशी के दौर में लोग दीपक जलाकर अपने उत्साह को रौशनमय करते हैं |
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु भी दिवाली के दिन रिलीज हो रही है , दर्शक इस फिल्म को 25 अक्टूबर को सिनेमाघर में देख पायेंगे | पुरातत्वविद के किरदार में अक्षय कुमार नजर आने वाले है | अब देखना है कि इस फिल्म से अक्षय दर्शको का कितना दिल जीत पायेंगे ? क्यूंकि पिछले दिनों इनकी कई फ़िल्में फ्लॉप गई है , जैसे - रक्षाबंधन , सम्राट पृथ्वीराज चौहान , बच्चन पांडे , बेलबॉटम आदि | बावजूद अक्षय कुमार की दृष्टि जीत की तरफ केन्द्रित है | इसलिए की हार के बाद एक जीत है जहाँ तक लोग नहीं पहुँच पाते | मगर ख़ुशी इस बात की है कि अक्षय स्वयं को टूटने नहीं दिया और एतिहासिक फिल्म पर ध्यान केन्द्रित कर दर्शको को लुभाने एक बार फिर उनके दिल पर गहरा दस्तक दिया |
इस फिल्म का ट्रेलर 11 अक्टूबर को रिलीज किया गया है | सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने तस्वीरों को काफी हाईलाइट किया | लोग भी काफी रोमांचित हो चुके हैं कि - 15 वी शताब्दी तक लोग रामसेतु पर चलकर श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक जाते थे !
इसी की खोज में CSIR के वैज्ञानिक रिसर्च भी कर रहे हैं | क्यूंकि यह एक अनसुलझा सा वो गुत्थी है जिसका कोई सबूत धरती पर नहीं | फिर भी इतिहास इस बात का गवाह है कि इस पूल का निर्माण भगवान श्रीराम ने करवाया है और सुप्रीमकोर्ट में राष्ट्रीय स्मारक हेतु इसकी याचिका दर्ज है |
ऐसा सफ़र काफी रोमांचक होता है | अक्षय कुमार इसकी खोज में निकले है , इसे बचाने के लिए उनके पास सिर्फ 3 दिन का वक्त है | ट्रेलर का यह एक छोटा सा झलक लोगो के उत्साह पर पम्प भरना आरम्भ कर दिया है और जय श्री राम के नारे भी लगने शुरू हो गए है | आर्कियोलोजि पर बनी यह फिल्म कितना स्पष्ट चित्रण करेगा ? यह कहना अभी मुश्किल है | क्यूंकि यह फिल्म पिछले दिनों विवादों से भी घिरा था |
तमिलनाडु के रामेश्वर में यह ब्रिज मौजूद है जो धार्मिक महत्व से लवलेश है | इसकी लम्बाई 48 किलोमीटर है जो भारत - श्रीलंका के बीच समुन्द्र में पड़ता है और लोग समुन्द्रतल से ऊँचा होने के कारण चलकर पार होते थे |
रामायण में इसका विस्तार है | वहीं रामानंद सागर द्वारा निर्मित सीरियल "रामायण" में इसका पूरा सबूत दर्शाया गया है | हजारो वर्ष पुराना इस पूल के निर्माण की गुत्थी लोग अपनी अपनी दृष्टि से , सोंच से दर्शा रहे हैं | मगर क्या सच्चाई हाथ लगेगी ?
रामसेतु का चित्र नासा ने 14 दिसंबर 1966 को जेमिनी 11 से लिया था |
अक्षय पुरातत्वविद का अनुसरण करते हैं जो रामसेतु की प्रकृति की मांग कर रहा है | अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस , नुसरत भरुचा और सत्यदेव शामिल है |इस फिल्म को निर्देशित किया है अभिषेक शर्मा ने और प्रोडूसर है - अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा | वहीं संगीत दिया है - डेनियल बी जॉर्ज |
अब देखना है कि इस फिल्म में सेलिब्रेटी इतिहास को जिन्दा कर दर्शको को कितना बांधे रखते हैं | दर्शको के मंतव्य व उनके पॉकेट पर अटका है करोड़ो रुपये से बनी इस फिल्म का बजट ! ........... ( मनोरंजन जगत से :- रुपेश आदित्या एवं एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर