Breaking News
"महिन्द्रा थार" मार्केट में लांच हो चूका है और मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस गाड़ी को जीतने के लिए लोगो के बीच एक ऐसी प्रतियोगिता आयोजित की है जिसके द्वारा लोग अपनी बुद्धिमता से विडियो बनाकर न सिर्फ अपने दरवाजे की शोभा बढ़ायेंगे बल्कि अपने को साकार कर समय को बचाते हुए आनंद से भरा जीवन भी जी सकते है |
हर इंसान का सपना होता है गाड़ी और बंगला | तो आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमे कहा है कि - "आइकॉन को रिक्रिएट करना हमारी आदत है | चाहे एसयूवी हो या गाने , अब तुम्हारी बारी है" |
आनंद महिंद्रा द्वारा जारी किये गए इस विडियो को देखकर लोगो को अपने अनोखे अंदाज में सीन को रिक्रिएट करना है | #Tharfilmchallenge के साथ पोस्ट कर महिंद्रा थार को टैग करे |
हम स्पष्ट कर दे कि - आप इस विडियो को देखकर इसी सीन को अपने अंदाज / तरीके से बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है तो जीत पायेंगे शानदार Thar गाड़ी |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
जारी किये गए विडियो का दृश्य और बाते आपके सामने | इसे अच्छी तरह देखिये , समझिये और फिर कदम उठाइये | फिर जीत आपके सामने खड़ी होकर मुस्कुरायेगी |
इसमे थार की रेस एक ज्वालामुखी के चारो ओर लगाईं जा रही थी | इस पर लड़की लड़के से कहती है कि - You are Impossible | जिसपर लड़का कहता है - Impossible वो क्या होता है ?
देखा जाए तो कुछ समय से दो थार का एक विडियो इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है , जिसमे दो थार राजेश खन्ना पर सदियों पहले फिल्माये गए एक सुपरहिट गाना "मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू" पर फराटे भरती नजर आ रही है | थार गाड़ी को चला रहे लड़का और लड़की आपस में बाते करते दिखाई दे रहे है , जिसमे लड़का लड़की को प्रपोज करते हुए बोलता है - "सोंच क्या रही हो फेरे तो हो गए"
महिंद्रा का यह गाड़ी काफी आरामदायक है और कई तरह के सुविधाओं से भरपूर कहा जा सकता है | इस गाड़ी में है - 4x4 व्हील ड्राइव सिस्टम , साथ हीं इसमे 2 इंजन है शानदार माइलेज के साथ | इस गाड़ी की कीमत 13 लाख 17 हजार से शुरू होकर 15 लाख 53 हजार तक जाती है |
अब इन्टरनेट पर पोस्ट किये गए इस गाड़ी की खूबसूरती और शोहरते दिल को छू रही है और जिंदगी उड़ान भरने को तत्परता से व्याकुल है | हमें याद आ रहा है इस प्रतियोगिता पर एक गीत के बोल - "दिल है छोटा सा छोटी सी आशा , मस्ती भरे मन की भोली सी आशा , चाँद तारों को छूने की आशा , आसमानों में उड़ने की आशा" | तो अब घंटो का सफ़र मिनटों में तय करने के लिए आपको इस प्रतियोगिता को जीतना होगा |
आनंद महिंद्रा द्वारा किये गए इस पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे है | अपने अपने अंदाज में लोग अपनी मन की बातो को शेयर कर रहे है जिसकी कुछ प्रतिक्रियाएं हम नीचे अंकित कर रहे है |
लाजवाब है आनंद महिंद्रा का यह अंदाज जिसे हम मन लुभावन कह सकते है | यूँ तो आनंद महिंद्रा ने विभिन्न विभिन्न तरह से कई सारी गाड़ी उपहार स्वरुप भेंट की है जिसमे एक ऐसा बेटा जो अपनी सरकारी सर्विस छोड़कर अपनी माँ के सपने को पूरा करने के लिए मोटर साइकिल से निकल पड़ा था | आनंद जी की नजरें और मन यह सोंचने पर मजबूर हुआ कि - क्या एक बेटा ऐसा भी हो सकता है ? मगर सुविधाओं से यह बेटा मजबूर था | क्यूंकि 2 व्हीलर से माँ को यात्रा कराना बड़ा हीं कठिन था , इसलिए आनंद जी ने उन्हें एक चार चक्के की गाड़ी भेंट की ताकि वे अपनी माँ को सुविधा से भरपूर माहौल देकर भ्रमण करा सके | खैर ........ बहुत सारी विडियो और स्टोरी ऐसी है जिसमे आनंद जी ने लोगो के सपनों को साकार कर आनंदित किया |
एक बार फिर उद्योगपति आनंद महिंद्रा जी ने इस प्रतियोगिता को आयोजित कर लोगो को मौका दिया है ताकि लोग अपनी क्षमता से इस गाड़ी को प्राप्त कर आनंद उठा सके | तो देर किस बात कि कदम बढ़ाइए और तैयार हो जाइए अपनी मन की उपज को कैमरे में कैद करने के लिए , हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर