1 माह से लापता अभिनव मिंगवाल को सुरक्षित घर पहुंचाने वाले को 5 लाख रुपये का ईनाम | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 02, 2023
गाजियाबाद से एक सॉफ्टवेर इंजीनियर जिनकी उम्र 27 साल है , ये रहस्मयी तरीके से लापता हो गए हैं , इनका मोबाइल का स्विच भी ऑफ आ रहा है और अभी तक इनका कोई पता नहीं | परिवार , समाज व इनको चाहने वाले बहुत परेशान है |
इनका नाम है अभिनव मिंगवाल | इनका रंग गोरा और लम्बाई 5 फूट 5 इंच की है | ये 31 दिसम्बर की शाम से हीं लापता है | ये अपने दो दोस्तों के साथ हिमाचल के कुल्लू घूमने गए थे | ये कुल्लू के कसोल से लापता हुए | इनके 2 दोस्त हिमाचल से 28 तारीख को वापस लौट आये हैं मगर इनकी वापसी नहीं हुई जिसके बाद परिवार वाले काफी चिंतित है |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि - अभिनव हिमाचल के कसोल में नए साल का जश्न मनाने के लिए एक होस्टल में रुक गए जहाँ शाम के समय नववर्ष का जश्न मनाने के लिए वे बाहर निकले | देर शाम उनके फोन का स्विच ऑफ हुआ और उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला |
इनका घर गाजियाबाद के साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन इलाके में है | इनका परिवार इन्हें ढूंढने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे जहाँ थाना सदर कुल्लू में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस टीम ने हॉस्टल के स्टाफ सहित उनके साथ रुके अन्य लोगो से भी पूछताछ कर चुकी है मगर अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला |
नववर्ष का जश्न घर के लिए मातम में बदल चूका है जहाँ एक पिता , माँ , भाई - बहन की आँखे बेचैनी से उस दस्तक को निहार रही है जहाँ अभिनव को देख सके |
हिमाचलप्रदेश की पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम अभी जांच में जुटी हुई है |
इनके भाई आशीष नेगी ने सूचना जारी करते हुए , इनको सही सलामत घर पहुंचाने वाले को ईनाम के तौर पर 5 लाख रुपया देने की घोषणा भी की है | जिस किसी को यह चेहरा मिले , वे कृपया उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने का कार्य कर पूण्य के भागी बने |
आज 2 फ़रवरी है , पुरे 1 माह से दर्द के इस आलम में झुलस रहा है एक परिवार इसलिए कृपया इस तस्वीर को गौर से देखिये और ये जहाँ कहीं भी जिस किसी स्थिति में दिखाई पड़े , इन्हें आप घर पहुंचा दे या फिर अपने पास वाले चौकी में इस बात की सूचना दें | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)