गाड़ियों पर लगे नंबर प्लेट अलग - अलग रंग के क्यूँ होते है और इसका क्या मतलब ? Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Nov 17, 2021
भारत में गाड़ियों के नंबर प्लेट पर अगर आप गौर करेंगे , तो उसका प्लेट का रंग कुछ और और लिखावट किसी और रंग का होता है | इस पेज पर आप जानेंगे की गाड़ियों के नंबर प्लेट कौन से कौन कलर का होता है और उसका क्या मतलब है ? और ये सभी रंगों का नियम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है |
सड़क पर हम प्रतिदिन गाड़ियों के आवागमन को देखते है , जिसमे सभी गाड़ियों पर लगे नंबर प्लेट का रंग अलग - अलग होता है , जिसपर बहुत कम लोग गौर करते है कि आखिर नंबर प्लेट का रंग अलग - अलग क्यूँ होता है ?
1 सफ़ेद प्लेट .....
अगर किसी भी गाड़ी का नंबर प्लेट सफ़ेद रंग का हो और उसपर काले अक्षर में लिखा गया हो , तो इसका मतलब वह वाहन किसी निजी व्यक्ति के नाम है , जिसका कमर्शियल यूज नहीं किया जा सकता है | वैसे ज्यादातर लोग गाड़ी पर लगे सफ़ेद रंग के प्लेट को देखकर यह अंदाजा लगा लेते है कि - यह पर्सनल गाड़ी है |
2 पीली प्लेट .....
पीले रंग का नंबर प्लेट आमतौर पर कमर्शियल गाड़ियों पर लगा होता है , जिसपर काले अक्षर में लिखा होता है | ज्यादातर इस रंग के प्लेट टैक्सी या फिर ट्रक पर लगा होता है |
3 नीली प्लेट ....
सड़क मंत्रालय ने नीले रंग के प्लेट को ऐसी गाड़ियों के लिए निर्धारित किया है , जिसका इस्तेमाल विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है | ऐसे गाड़ियों में नीले रंग के प्लेट पर सफ़ेद रंग से लिखावट किया होता है , जिसे देखकर आप आसानी से यह पता लगा सकते है कि - यह गाड़ी किसी विदेशी दूतावास की है या फिर यूएन मिशन के लिए |
4 लाल प्लेट .....
अगर किसी गाड़ी का नंबर लाल रंग में दिख जाए और उसपर गोल्डन रंग से नंबर लिखा हो , तो वह गाड़ी भारत के राष्ट्रपति या फिर किसी राज्य के राज्यपाल की होती है और साथ हीं इस नंबर प्लेट पर अशोक स्तम्भ भी बना हुआ होता है |
5 काली प्लेट .....
काले रंग की प्लेट वाली गाड़ियाँ किसी VIP व्यक्ति के पास हीं होता है , जिसपर पीले रंग से नंबर लिखा होता है | इस तरह की गाड़ियाँ ज्यादातर आपको बड़े - बड़े होटल में हीं देखने को मिलेंगे |
6 तीर वाले नंबर प्लेट .....
रक्षा मंत्रालय द्वारा सैन्य वाहनों के लिए नंबर प्लेट पर लिखे पहले या तीसरे नंबर के ऊपर तीर का निशान बना हुआ होता है , जिसे ब्रॉड एरो कहा जाता है |
7 हरे रंग की नंबर प्लेट .....
सड़क परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक परिवहन के लिए हरे रंग की नंबर को निर्धारित किया है | इस प्लेट का बैकग्राउंड हरा होगा लेकिन उसपर लिखे नंबर के कलर को देख कर पता लगाया जा सकता है कि वह गाड़ी निजी है या फिर कमर्शियल | अगर हरे रंग के प्लेट पर सफ़ेद रंग के नंबर दर्ज होंगे तो वह वाहन निजी श्रेणी में आएगा और अगर हरा रंग के प्लेट पर पीले रंग से नंबर दर्ज होगा तो वह कमर्शियल वाहन में शामिल होगा | ....... ( भव्याश्री डेस्क द्वारा प्रकाशित )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)