Breaking News
सूरत के बगीचे से 140 किलो निम्बू चोरी किये गए | इससे पहले बरेली , शाहजहांपुर में भी निम्बू चोरी हुए |
जसवंत नगर में तरुण मिश्रा के बाग़ से 10 किलो निम्बू चोरी हुए | तरुण मिश्रा ने अपनी नजदीकी थाने में निम्बू चोरी की बात कही , पुलिस निम्बू चोर का पता लगाने में जुटी है |
उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से 60 किलो निम्बू की चोरी एक दूकान से की गई , जिसकी कीमत लगभग 18 हजार के आसपास है |
अब आलम यह है कि - कल तक जहाँ निम्बू अकेला अपनी बगीचे में लोगो के आने का इंतज़ार करता था , वहीं आज पहली बार इनकी रखवाली के लिए बगीचे में पहरेदार तैनात किये जा रहे हैं |
300 से 400 रुपये किलो बिक रहा है निम्बू रिटेल मार्किट में , फिर भी लोग टूट रहे हैं | जनवरी में इसी निम्बू की कीमत 30 रुपये से 40 रुपये प्रति किलो था , वहीं मार्च के आते हीं निम्बू की कीमत में इजाफा होना शुरू हो गया |
सम्पूर्ण दुनियां की बात करे तो भारत निम्बू के पैदावार में प्रथम स्थान पर आता है , जहाँ प्रति वर्ष लगबभ 37 लाख टन उपज होती है | दूसरे नंबर पर मैक्सिको जहाँ 28 लाख टन और तीसरे नंबर पर चीन जहाँ 26 लाख टन निम्बू का पैदावार होता है | अब ऐसा भी नहीं है कि भारत प्रथम स्थान रखने के बाद 37 लाख टन निम्बू को किसी दूसरे देश में भी बेचती है , यह सभी निम्बू अपने भारत में हीं खपत हो जाता है |
निम्बू का सीजन मार्च से लेकर जून तक का होता है , क्यूंकि गर्मी के मौसम में लोग ज्यादातर निम्बू का इस्तेमाल करते हैं | इसके बावजूद भी निम्बू का डिमांड सदैव बना रहता है , क्यूंकि यह विटामिन C का श्रोत है | निम्बू में Thiamine व Niacin के साथ हीं विटामिन B और C भी होता है |
कैंसर जैसे रोग का बचाव भी निम्बू के द्वारा होता है , वहीं डायबीटीज के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है | वहीं इसमे आयरन , कैल्सियम , पोटेशियम , मैग्नेशियम , जिंक भी होता है जो इंसान के पाचन क्रिया को संतुलित रखते हुए कई रोगो से बचाव का काम करता है |
1 ग्लास पानी में आधी निम्बू को निचोरकर पी लिया जाए तो इस गर्मी के मौसम में बड़ा हीं राहत महसूस होता है |
मगर अचानक निम्बू का महंगा हो जाना लोगो के बजट को निचोर रहा है | "ढाई सौ ग्राम निम्बू ले लो बाबू" कीमत 80 से 100 रुपया , अब इससे किलो का भाव आप निकाल सकते है | हरा निम्बू की कीमत थोड़ा कम तो वहीं पीले निम्बू की कीमत थोड़ी ज्यादा है |
अब आते है थोड़ी खेती पर - खेती करने वाले को क्या इतना मुनाफा हो रहा है ?
जब इनके मालिक से पूछा गया , तो इन्होने कहा - खेत से 100 से 150 रुपये किलो निम्बू हमलोग बेच रहे है जहाँ 1 KG में 30-40 निम्बू आ पाता है | दीपावली से लेकर जनवरी माह तक हमने 50 पैसे से 1 रुपये तक एक निम्बू बेचा | आज वहीं 1 निम्बू आम घर की किचेन में 15 रुपये पहुँच रहा है |
अचानक निम्बू कैसे महंगा हो गया ?
इसका कारण है - असमय बारिश का होना | अक्टूबर महीने में बहुत ज्यादा बारिश गिरा जिसके कारण फूल गिर गए और इसकी उपज कम हुई | देखते हीं देखते इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है और जहाँ व्यापारीगण 700/800 में निम्बू की बोरी खरीदते थे , उसी निम्बू की कीमत आज 3500/4000 रुपये दे रहे हैं | अब छोटे व्यापारी के वश की बात नहीं निम्बू बेचना , आसमान छू गया निम्बू का भाव |
बुरी नजर से बचाने वाला निम्बू को आख़िरकार किसकी नजर लग गई ? जहाँ घर और दूकान में प्रति शनिवार निम्बू लटकाए जाते रहे हैं , उस घर और दुकानदार को अब सोंचना पड़ रहा है |
फलो का राजा आम जिसकी कीमत हर साल उछाल लेता हुआ अपने आगमन को दर्शाता है | आज की तारीख में इस छोटे से निम्बू को हम कौन सा नाम दे ? सोंचने पर मजबूर है हमारा भारत | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर