Breaking News
भारत की जीत और पाकिस्तान की हार ब्रिटेन में कोहराम मचा दिया | आतंक ऐसा की शिव मंदिर में उग्रवादियों ने तोड़फोड़ मचाते हुए मंदिर के ऊपर लगा भगवा झंडा भी उखार फेका और आग लगा दी | उनकी इस नफरत को देखकर इंसानियत शर्मसार है | हर मुस्लिम ऐसे नहीं और न हर मुस्लिम देश ऐसा है जिनकी हिन्दू से बनती नहीं |
"मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना" इस बात को नजरअंदाज करते हुए ऐसे लोग ईश्वर / अल्लाह को शायद दो दृष्टि से देखते है | यह नहीं सोंचते ईश्वर / अल्लाह या कोई पॉवर सब एक ही है | ऐसे लगो को तो सूर्य की रौशनी को बांटने को हिम्मत जुटानी चाहिए जो उनके वश में नहीं और अपने अक्षमपण को घृणित कार्य कर स्वयं को और भी नीचे गिरा देने की जिद्द है |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
वहां का एक विडियो काफी वायरल हो रहा है | इस विडियो में उनकी सारी गतिविधियों व हड़कतो को देखा जा सकता है | पुलिस भीड़ को रोकने की कोशिश में लगी है और मामले की जांच की जा रही है कि - आखिर इस तोड़फोड़ की जड़े कहाँ है ? प्रशासन ने इस हिंसा व क्षति को सहन न करने का फरमान जारी कर इस घटना पर हर पहलू से गौर कर रही है |
इस घटना में अभी तक कई लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है |
मेल्टन रोड पर धार्मिक स्थल के बाहर से भगवा झंडा को नीचे गिराने व इसे जला देने तक से पुलिस पूरी तरह अवगत है | यह घटना उस वक्त घटी जब पुलिसकर्मी भीड़ को रोकने व शांति कायम करने की कोशिश कर रही थी |
बीते माह 28 अगस्त को एशिया कप का क्रिकेट मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया | इस मुकाबले में भारत की जीत हुई और पाकिस्तान की टीम हार गई जिसके बाद पाकिस्तानी फैन्स दुखी हुए , तब से यहाँ तनाव का माहौल बना हुआ है | दोनों के बीच हार - जीत के बाद तंज भरा सुर व टिप्पणी चलता रहा | दोनों पक्ष के लोग भड़कते चले गए , नतीजा ऐसा हुआ कि - एक पक्ष के लोग मंदिर में जाकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी |
गिरफ्तार किये गए उन लोगो से पुलिस की पूछताछ जारी है | अब देखना होगा कि इस मामले की शुरुआत कैसे हुई ? पुलिस लोगो से अभी भी शांति कायम करने की अपील कर रही है | लोगो के मन में भरे पेट्रोल में कितनी आग है की बुझती ही नहीं ? जिसका नतीजा कि - उन्होंने मंदिर पर चढ़कर झंडे को उतार कर जला दिया |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे
इस विडियो में आप देख सकते है , इनके हाथ जरा भी नहीं काँपे | शनिवार की रात माहौल का इस तरह बिगड़ना और रविवार को ऐसी घटना को अंजाम देना , ऐसे लोगो के लिए आतंकी होने की सोंच को दर्शाता है जो निंदनीय है | इतनी नफ़रत उस शक्ति से , जिस शक्ति से दुनिया संचालित होता है | हो हल्ला मचा रहे लोग की संख्या और पुलिस जवान की रोकथाम को इस विडियो में देखकर समझा जा सकता है कि - यह माहौल कितना नाजुक है ?
ब्रिटेन का यह घायल चेहरा भी अंकित करता है उस दृश्य को ! लोग समृद्धि की तलाश में अपना घर छोड़कर निकल पड़ते है , उन्ही में से एक इनकी मुठ्ठी भी खाली रह गई |
ब्रह्म समाज मंदिर के ट्रस्टीयों के अध्यक्ष मधु शास्त्री ने लीसेस्टरशायर पुलिस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि - वो मंदिर की सुरक्षा को बढ़ाए | वहीं झंडा को उखाड़ने व जलाने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए | इन्होने सन्देश दिया है कि - हिंसा समाप्त होने तक मंदिर को बंद किया जा सकता है |
अब
सारी घटना पर गौर करते हुए यह लिखना लाजमी होगा कि - हर खेल में दो टीम
होता है जिसमे एक को हारना पड़ता है | हार के बाद जीत का सफ़र तय किया जा
सकता है जिसके लिए दंगा जरुरी नहीं , संयम और शांति जरुरी है | हार के बाद
चिंता नहीं चिंतन जरुरी है | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री
डेस्क )
रिपोर्टर