मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चे का चेहरा क्षतिग्रस्त , हुई मृत्यु
- by Admin (News)
- Mar 28, 2021
उत्तरप्रदेश मिर्जापुर में मोबाइल की बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत हो गई | बैटरी का ब्लास्ट इतना भयानक था की बच्चे के चेहरे का अधिकांश हिस्सा उसके विस्फोट के करीब होने से बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया क्यूंकि आज सभी के पास स्क्रीन टच मोबाइल होता है जिसकी बैटरी भी बड़ी होती है जिससे विस्फोट का भयानक रूप भी देखा जा सकता है |
यह घटना पहला नहीं है और अगर ! लोग इस पर ध्यान नहीं दे तो आखिरी भी नहीं | पूर्व में भी ऐसी बहुत सारी घटनाये देखने व सुनने को मिली है लेकिन फिर भी लोगों पर इसका असर नहीं पर रहा | जब भी मोबाइल चार्ज में लगायें तो उस मोबाइल से बात कदापि न करें तब तक जब तक की मोबाइल चार्ज हो रहा हो साथ हीं चार्ज पर लगाने के बाद इसपर गेम भी ना खेले यह खतरे से खाली नहीं | चार्ज हो रहे मोबाइल पर किसी का रिंग बजता है तो उस वक्त मोबाइल रिसीव न करें , रिसीव जब भी करें चार्ज से निकाल कर करें |
एक अहम् बातें जिसपर लोग ध्यान नहीं देते और गलती कर बैठते है , मोबाइल के साथ मिलें चार्जर का हीं इस्तेमाल करें , किसी दूसरे मोबाइल का चार्जर इस्तेमाल न करें , हो सकता है धोखा हो | वहीं अगर आपका चार्जर खराब हो गया हो तो नकली चार्जर न खरीदें कंपनी से हीं खरीदें ताकि आपके मोबाइल की चार्जिंग को कितना सपोर्ट चाहिए ये तो सिर्फ कंपनी वाले हीं जानते है इसलिए सस्ते में लिया गया चार्जर भविष्य में कहीं महंगा न पड़ जाए , इस बात पर गहरी सोंच रखिये |
साथ हीं लोकल पॉवर बैंक का इस्तेमाल न करें ओरिजनल सामान हीं खरीदने की कोशिश करें | स्वयं भी बचे और इस दुर्घटना से अपने को भी बचायें| याद रहें जिंदगी नहीं मिलाती दूबारा |
इस एक बच्चे की मौत से एक घर सूना हो गया और भारत का एक लाल इस दुनियां से अलविदा हो गया | एक छोटी सी गलती से हमारे देश को भी नुकसान पहुंचा , हर व्यक्ति , हर बच्चा देश का भविष्य है | मोबाइल को ज्यादा देर बिजली के भी संपर्क में न रखें , फूल चार्ज की घंटी बजे और इसे निकाल दें | दुर्भाग्यवश अगर आपकी बैटरी ऊँची हो गई हो या फूल गई हो तो उसे इस्तेमाल न करे वह कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है , मोह न करें जीवन बचायें और सदैव बैटरी को कंपनी से हीं खरीदें |

रिपोर्टर
Admin (News)