नाशिक में नया नियम लागू , मार्केट में टिकट लेकर जाना होगा , समय से वापस नहीं होंगे तो जुर्माना 500/-
- by Admin (News)
- Mar 30, 2021
महाराष्ट्र में दूसरी दफा कोरोना का तांडव उभरता हुआ आता देख महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए एक नया नियम आख्तियार किया है जो अभी नाशिक राज्य के शहरी क्षेत्र में आरंभ हुआ |
अब ! नाशिक शहरी क्षेत्र के हर व्यक्ति बाजार जाने से पहले सोचेंगे जरुर क्यूंकि अब ! उन्हें घंटे के हिसाब से रुपये देने होंगे और घंटे से ज्यादा समय लगा तो उन्हें जुर्माना भरना होगा |बाजार में सीमित संख्या में लोग जाए इसलिए सरकार ने भीड़ नियंत्रण करने के लिए ऐसा कदम बढ़ाया है |
मालूम हो की 28 मार्च से नाईट कर्फ्यू भी लगाईं गई है फिर भी कोरोना पर नियत्रण पाना बड़ा हीं मुश्किल लग रहा है | इसलिए सरकार चिंतित है और महाराष्ट्र के लोगो की सुरक्षा के लिए ऐसा नियम बनाया है की वे घर से बाजार जाने के लिए निकलेंगे तो उन्हें 5 रुपये का टिकट खरीदना होगा | अगर वो व्यक्ति एक घंटे के भीतर घर वापस नहीं लौटता है तो उसे 500 रुपये जुर्माना भरना होगा |
यह राशि नगर निगम इकठ्ठा करेगी और इसका इस्तेमाल करेगी | सूचना के आधार पर नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार यह नया नियम शहर के नाशिक मार्केट , मेन मार्केट , ममेटी पवन नगर मार्केट , कला पागर मार्केट , अशोक नगर मार्केट में लागु होगा | साथ हीं उस मार्केट में प्रवेश करने के लिए एक हीं रास्ता खुला रहेगा | बाजार के अन्दर जाने के पहले गेट पर उन्हें 5 रुपये का टिकट लेना होगा और दुकानदारों के लिए पास जारी किया जायेगा और अन्दर जाने वाले लोगों को पहचान - पत्र जांचने के बाद इजाजत दी जायेगी |
सरकार का यह नया नियम काबिले तारीफ है | उपरोक्त अंकित मार्केट अब बंद के कागार पर भी पहुँच सकता है और बाजार की कैपासिटी देखकर यह आंका जा सकता है की वहां की आमदनी कितनी होगी ? तो ! अनुमानतः हर माह इस मार्केट में करोड़ो रुपये का चुना लगने वाला है | यह इसलिए कहा जा सकता है की किसी को भी मार्केट से एक घंटे में लौटना संभव नहीं और लोग जुर्माना में 500 रुपये देना नहीं चाहेंगे | शायद ! सामान्य लोगों के घरों के लिए 500 रुपये बहुत ज्यादा अहमियत रखता है | एक परिवार में दो बार का प्रयाप्त भोजन की व्यवस्था इन रुपयों से हो जायेगा | यह बात भले हीं गाडी पर चढ़ने वाले और 40 लाख की गाड़ी दरवाजे पर लगाने वाले के लिए कोई फर्क न पड़े मगर ! मध्यमवर्गीय परिवार पर बहुत फर्क पड़ने वाला है क्यूंकि अधिकांशतः घरों से जब कोई सफ़र करता है तो खरीदारी करने वाले एक परिवार से दो - तीन सदस्य होते हैं , तो अब ! सब की वाट लगने वाली है |
अपने भारत में बहुत जल्द मौसम बदल गया है , माहौल के साथ साथ या फिर इसे परिस्थिति कहा जा सकता है | पहले पीने के लिए पानी खरीदना पड़ा अब यह व्यापार बन गया , फिर वाशरूम जाने के लिए पैसे भरने पड़े तो यह भी व्यापार बन गया है | जनता अगर ! स्वीकार कर ले तो हर जरुरत एक व्यापर का रूप ले सकता है , इसमें कोई संदेह नहीं | अब आते है नाशिक के मार्केट में , तो कोई भी व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर हीं तो बाजार जायेगा और बाजार जाने पर उन्हें 5 रुपये भरने पड़ेंगे और देर हुआ तो 500/- जुर्माना भी |जनता अगर इसे स्वीकार करे तो ! आने वाले कल में यह योजना बहुत बड़ा व्यापर लेकर खड़ा होगा जैसे की रेलवे जंक्शन पर प्लेटफ़ॉर्म टिकट | खैर ... आगे आगे देखिये होता है क्या | ...... (न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क)

रिपोर्टर
Admin (News)