TMC नेता के घर EVM मशीन बरामद , आज पांच राज्य में हो रहा मतदान
- by Admin (News)
- Apr 06, 2021
पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण का मतदान आरंभ | वहीं पार्टी का एक दूसरे से आरोप प्रत्यारोप शुरू | 9 बजे तक 4.88 प्रतिशत वोटिंग हो पाया है तत्काल भाजपा का आरोप की TMC के गुंडे वोट डालने नहीं दे रहे हैं तो इसका बेवाक जवाब देने के लिए TMC विधायक सौकत मौला आगे बढ़ गयें और कहा :- भाजपा झूठा आरोप लगा रही है जब कोई पार्टी कमजोर होता है तो वे बेबुनियाद ब्यान देती है |
घोर आश्चर्य की बात है कि हावड़ा के उलुबेरिया में TMC नेता के घर से EVM व वीवी पैट मशीन बरामद की गई | सूचना के आधार पर वहां के चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सेक्टर 17 , AC 177 के अधिकारी तपन सरकार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है | EVM मशीन का घर से बरामद होना चुनाव प्रक्रिया विश्वास का क़त्ल करने जैसा महसूस किया जा सकता है | चुनाव आयोग ने कहा है कि प्राप्त मशीन को चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है और इनसबों के खिलाफ गंभीर करवाई की जायेगी |
सभी पार्टी अपनी अपनी क्षमता , शब्द खिलौने लेकर मैदान में खड़े हैं जोश और उत्साह से भरपूर | वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह तीसरे चरण के मतदान हेतु लोगो से अपील कि है की वे एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व और बंगाल में शांति , समृद्धि और विकास सुनिश्चित करने एवं आत्मनिर्भरता के लिए बीजेपी का हाथ मजबूत करें और उनके पार्टी को अपना मत डालकर बंगाल के विकास में अपना योगदान दें |
मालूम हो की "हुगली" जिले के तारकेश्वर सीट पर भाजपा ने स्वपनदास गुप्ता को टिकट दिया है , ये पूर्व राज्यसभा सांसद , पत्रकार और पद्मभूषण अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं | अब ! देखना है कि जीत का ऊंट किस करवट बैठता है | पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है | इस चरण में 205 प्रत्याशी मैदान में डटकर खड़े हैं जिसमे 13 महिलायें अपनी दक्षता और क्षमता का सबूत पेश कर रही हैं | ये सीट तीन जिले को अंकित कर रही है - हावड़ा , हुगली और दक्षिण 24 परगना |
24 परगना जिले की सुपर हार्बर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दीपक हलदर ने अपना मत देकर अपने पक्ष में वोट पाने हेतु पलकें बिछायें हुए हैं | अब ! आने वाले कल की सतरंगी किरणें किस तरफ मुखातिब होगी ये समय बताएगा | बात मेहनत और अपनी तरफ लोगों को आकर्षित करने की व हुनर दिखाने का है , तो सभी ने कदम बढ़ाया |
आज पांच राज्य में मतदान होना है :- पश्चिम बंगाल , असम , तमिलनाडु , केरल व पंडूचेरी | इनमे सभी सीटों पर मतदान आरंभ हो चूका है | शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की कड़े इंतजाम कराये गए हैं | चुनाव एक पर्व महोत्सव जैसा होता है इसलिए इस मतदान में सदैव ईमानदारी बरतनी चाहिए | हर खेल में दो टीम होता है एक हारता है , एक जीतता है | सवाल हार और जीत का नहीं होना चाहिए | एक खुबसूरत मुकाबला कर के आगे बढ़ना चाहिए | यहीं एक अच्छे समाज सेवक / सेविका व देशभक्तों की निशानी है | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)