कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह नक्सलियों के चंगुल से रिहा , चारो तरफ जश्न का माहौल
- by Admin (News)
- Apr 08, 2021
आज का दिन उत्सव भरा है इसलिए की नक्सलियों ने कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह को आजाद कर दिया है | मालूम हो की शनिवार को तर्रेम क्षेत्र में हो रहे मुठभेर के बाद उन्हें बंधक बनाया गया था | वे 3 अप्रैल को एंटीनक्सल ऑपरेशन के लिए निकले थे | रिहा के वक्त राज्य सरकार द्वारा गठित मध्यस्थो की दो सदस्यीय टीम और सैकड़ों ग्रामीण व पत्रकारगण मौजूद थे |
कैंप पर उनके संगे साथियों ने जमकर उनका स्वागत किया | उनकी आजादी की खबर के बाद जम्मू में उनके घर पर जश्न का माहौल है क्योंकि 6 दिनों की जुदाई की तड़प सभी ने झेले है | उनके घर पर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो उमड़ रही है और दुआएं दे रही है | कमांडो की पत्नी मीनू मन्हास को यह पूर्ण विश्वास था की मेरे पति सुरक्षित घर लौटेंगे | उनकी पत्नी अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उन्होंने कहा कि :- यह हमारी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन है |
रिहाई किन शर्तों पर हुआ या बगैर शर्त अभी कुछ कहना संभव नहीं लेकिन ! रिहाई के समय पद्मश्री धर्मपाल सैनी गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया सहित सैकड़ों ग्रामीण वहां मौजूद थे , साथ में थे पत्रकार बंधू जो पल - पल की खबर से सभी को तसल्ली देने की खातिर सदैव मौजूद रहते हैं , उनमें से सात पत्रकार भी वहां मौजूद थे |
शनिवार को विजापुर के तर्रेम क्षेत्र में 23 जवान शहीद हुए और दो दर्जन से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल है | नक्सलियों ने मौका पाकर राकेश्वर सिंह को बंधक बनाया | आज राज्य हीं नहीं पुरे भारत में उल्लास से भरा दिवस है जहाँ एक भाई रिहा होकर हमारे बीच मौजूद है |
आज फिर से याद आ गया 1 मार्च 2019 की कहानी जब विंग कमांडर अभिनन्दन को पाकिस्तान ने 60 घंटो के बाद बाघा सीमा पर भारत की सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया | उनकी रिहाई से पूरे भारत में एक अद्दभुत रौनक छा गई थी और हर दिल में घंटो इंतजार के बाद ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी थी | ये वीर जवान जागते हैं तभी हम भारतवासी सारी रात चैन की नींद सोते है |
आज भी वहीं ख़ुशी का लहर हमारे बीच मौजूद है , जब कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह रिहा हो कर हमारे बीच सुरक्षित आ गए हैं | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री न्यूज़ )

रिपोर्टर
Admin (News)