महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन से कोरोना गति में गिरावट , कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री का सन्देश , संभावना है देश में लॉकडाउन का
- by Admin (News)
- Apr 13, 2021
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है | परन्तु कल से मुंबई में कोरोना की गति थोड़ी धीमी है | बीते सोमवार को कई दिनों के बाद यहाँ 7000 से कम केस सामने आये हैं | पिछले 24 घंटे में 6905 कोरोना संक्रमण केस पाये गए हैं तो वहीं अधिकता की जगह 43 लोगों की मौत के आंकड़े से सुखद पल की अनुभूति दे रही है | अगर यहआंकड़ा स्नेह -स्नेह कम होता चला जाए तो वो दिन दूर नहीं जब राज्य हीं नहीं देश को कोरोना से मुक्ति मिल जायेगा |
24 घंटे का आंकड़ा यह सूचना दे रहा है की राज्य में जितने लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं , उससे ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर चले गए | मुंबई की बात करे तो 6905 और नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 5,27,119 हो चुकी है | वहीं 9037 लोग इस पीड़ा , डर और संक्रमण से जीतकर सुरक्षित बाहर निकल गए है | माना जा सकता है कि मामूली गिरावट हुई मगर ! यह जीत का एक आंकड़ा कहा जा सकता है |
फिलहाल एक्टिव केस 90267 है | सूचना के आधार पर एक दिन पहले हीं मुंबई में करीब 10 हजार केस सामने आये थे | मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र में कोरोना तांडव की गति थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है | अनुमान लगाया जा रहा है कि यह असर मिनी लॉकडाउन की वजह से संभव हुआ | रात्री 8 बजे के बाद दुकाने एवं ऐसे सार्वजनिक स्थल जहाँ भीड़ इकठ्ठी होती हो , सरकार ने उसपर अंकुश लगाया | साथ हीं बीते शनिवार और रविवार को महाराष्ट्र बंद का निर्देश जारी किया गया था | जिसके अंतर्गत लोग घर से न के बराबर निकले थे और आज मंगलवार है | देखा जा सकता है की 2 दिन के लॉकडाउन का असर एक सुखद अनुभूति दे रहा है | अगर सप्ताह में एक दिन का लॉकडाउन का पुरे देश में पारित कर दिया जाये तो संक्रमण की संख्या में कमी देखी जा सकती है |
फिलहाल कुछ ही घंटे के बाद प्रधानमंत्री देश के नाम सन्देश देने वाले हैं | जिसमे उपराष्ट्रपति , राज्यपाल और उपराज्यपाल के साथ कोरोना संक्रमण रोकने पर मंथन किया जायेगा और देश के नाम सन्देश देंगे | संभावना है कि 30 अप्रैल तक पुरे देश में लॉकडाउन जारी किया जायेगा | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भाव्यश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)