26 अप्रैल को बजेगी शहनाई :- सुगंधा मिश्रा संग संकेत भोसले का , 10 किलो के लहंगे में सजेगी दुल्हन
- by Admin (News)
- Apr 20, 2021
एक तरफ कोरोना की महामारी , दूसरी तरफ सगाई और शादी और तीसरी तरफ चुनाव और चुनाव प्रसार में भीड़ का इकठ्ठा होना , ये किसी भी कीमत पर थमने का नाम नहीं लेगा | कोरोना के लहर आते हीं एक दूसरे पर सिर्फ दोषारोपण | इसी लिए किसी ने लिखा है :- मै चाहे ये करूँ , मै चाहे वो करूँ मेरी मर्जी | बात भी सही है , सबका हक है देश पर तो सबकी मर्जी चलेगी |
"द कपिल शर्मा" शो में टीचर विद्यावती के किरदार में नजर आई कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा से सभी लोग परिचित है | वे कॉमेडियन के साथ साथ सिंगर व मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं | जिन्होंने स्टेज पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया | मनोरंजन करते हुए अपना एक अच्छा खासा पहचान बनाते हुए दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खुबसूरत घर बना चुकी है | अब दर्शक भी उनके हर गतिविधि पर ध्यान देते हैं और उम्मीद करते है की उनकी हर गतिविधि उनतक पहुंचाई जाये | इसलिए की किसी भी सेलेब्रिटी पर सबसे पहले उनके फैंस का अधिकार होता है |
तो ! बॉलीवुड अभिनेत्री , सिंगर व मिमिक्री आर्टिस्ट सुगंधा मिश्रा , डॉक्टर संकेत भोसले के साथ 26 अप्रैल को शादी रचाने का अहम फैसला कर लिया और 10 किलो का लहंगा पहनने का सपना वो पुरा करने जा रही हैं | अपने फैंस के साथ - साथ उन्होंने मीडिया को भी बताया कि :- मेरे लिए यह मायने नहीं रखता की शादी कितने लोगों की मौजूदगी में हो रही है | मै ऑनलाइन भी शादी कर सकती हूँ , मगर ! लहंगा तो 10 किलो का हीं पहनूंगी
सुगंधा ने सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया का डायलॉग बोलते हुए कहा कि :- हम बहुत अच्छे दोस्त है और मैंने प्यार किया के डायलॉग को जिंदगी में उतार रही हूँ | "दोस्ती की है निभानी तो पड़ेगी" , तो ! हम दोस्ती निभा रहे हैं | उनकी कमेस्ट्री बहुत अच्छी है और वैसे सुगंधा के व्यक्तित्व में भी इतना निखार है जिसकी रौशनी दूर - दूर तक प्रजव्लित होती है |
इन दोनों जोड़ी को पिछले बार सुनील ग्रोवर के शो "गेम्स ऑफ़ फिल्मिस्तान" में एक साथ देखा गया है |
सुगंधा के अनुसार कि :- संकेत ने मुझे बहुत हीं कैजुअल और कॉमिक तरीके से प्रपोज किया था , जब हम एक साथ काम कर रहे थे | लेकिन ! उससे पहले से हीं लोग हमें कपल मानना आरंभ कर दिया था , हम ऐसे भी बहुत अच्छे दोस्त है | तो ! सुगंधा इस दोस्ती को जीवन भर के साथ के लिए एक बन कर जीने का फैसला कर दोस्ती को एक खुबसूरत नाम "विवाह" देने जा रही हैं |
सुगंधा की संकेत से पिछले वर्ष हीं मंगनी हुई थी और वे पिछले दिसम्बर से हीं खरीदारी करना आरंभ कर दिया था |
अब संकेत भोसले की बात करे तो वे संजय दत्त की मिमिक्री बहुत अच्छे ढंग से कर लेते हैं और दर्शक इन्हें इसी अदाओं से पहचानते हैं | संकेत ने रोमांटिक फोटो शेयर की है और सुगंधा को टैग करते हुए लिखा है :- "मेरी सनशाइन मिल गई" | वहीं सुगंधा ने संकेत के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा है :- "फॉर एवर डॉक्टर संकेत" जैसे शब्दों को हैशटैग किया है |
इन दोनों का पोस्ट देखने के बाद से मीडिया , यूजर्स उन्हें बधाई पर बधाई दे रहे हैं | सबो की चहेती सिंगर नेहा कक्कड़ ने कमेन्ट किया है :- आप दोनों के लिए बहुत खुश हूँ | वहीं हर्षदीप कौर ने लिखा :- गॉड ब्लेस यू | वहीं अभिनेत्री बिदिता वाघ ने लिखा :- मेड और मैड फॉर इच अदर जोड़ी |
संकेत भोसले पेशे से एक डॉक्टर है और कॉमेडियन भी | बचपन से इन्हें भी मिमिक्री करने का शौक है | लोग दिवाली , होली पर नए कपड़े खरीदते थे और ये , फिल्म "हम आपके है कौन" के ड्रेस , खलनायक की कैदी वाली ड्रेस , वकील की ड्रेस आदि मुस्कुराते हुए संकेत ने बताया और कहा :- मेरे माता - पिता को भी यह हरकते अच्छी लगती थी लेकिन ! पढ़ाई मेरे लिए पहली प्राथमिकता थी | इसलिए डैडी ने कहा कि पहले पढ़ाई पुरी करो फिर जो मन भाए करना |
संकेत एक एम० बी० बी० एस० डॉक्टर है , डर्मोलोजिस्ट और स्कीन स्पेशलिस्ट भी |
सुगंधा की सोहतें रियल्टी शो "सा रे गा मा पा" से बनी प्रतिभागी के बाद से आरंभ हुआ | सुरीली आवाज और मिमिक्री के साथ बड़े शो में होस्टिंग और अभिनय बहुत हीं सरलता व आकर्षक मिजाज के साथ प्रस्तुत करती हैं | ये जलंधर की रहने वाली है | मिमिक्री में इन्हें लगातार 7 साल तक गोल्ड मैडल मिलता रहा | वहीं डॉक्टर संकेत भोसले महाराष्ट्र के पुणे से हैं |
इन दोनों को बहुत - बहुत बधाई , जो इन दोनों ने एक दूसरे को अपने जीवन की डोर से बांध लिया है और इनके जुल्मों सितम को रखा सर आँखों पर | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)