भोपाल से आई लड़की ने जोधपुर स्टेशन पर कोरोना टेस्ट कराने से किया इंकार , विडियो वायरल
- by Admin (News)
- Apr 21, 2021
कोरोना की दोहरी धार से जीवन अस्त - व्यस्त सा होता जा रहा है | कहीं लॉकडाउन तो कहीं "ब्रेक द चैन" की मुहिम तो कहीं कर्फ्यू , आदमी का दिमाग बट सा गया है | दिनचर्या का तार टूट कर बिखर गया | इन्हीं उलझनों के बीच सरकार के द्वारा जारी निर्देश व घोषणा का पालन करना व चलना निहायत जरुरी है | यह जानते हुए भी आज की तारीख में देखा जाए तो , कुछ लोग सरकार द्वारा जारी की गई घोषणा व प्रक्रिया पर खड़े उतर रहे है तो वहीं कुछ लोग अपनी मनमानी करते दिख रहे हैं |
लगातार विवादों में फंसता व अटकता कोरोना महामारी के बाद , हर कदम वसुलो में बंधा तो कहीं ! धज्जियाँ उड़ाता सफ़र करने को बेताब | राज्य सरकार ने कोरोना को बेलगाम होता देख अपने - अपने राज्य में यह नियम लागू किया है कि , दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्ति को अपना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाना होगा , नहीं तो दूसरे राज्य से आप हमारे राज्य में नहीं आ सकते | कोरोना महामारी से बचाव का यह दूर दृष्टि कदम है | बस इतनी सी बात , कुछ लोगों के पल्ले नहीं पड़ती |
अब ! अगर आपको राज्य चेंज करना है तो कोरोना टेस्ट तो कराना हीं पड़ेगा , अन्यथा आप घर पर आराम करें | एक लड़की देर शाम भोपाल एक्सप्रेस से जोधपुर शादी में जाने के लिए आई थी | राज्य सरकार ने दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों के लिए आर० टी० पी० सी० आर० टेस्ट अनिवार्य कर रखा है | यात्री को स्टेशन पर कोरोना रिपोर्ट दिखाना होगा , तभी प्रवेश मिलेगा | तो ! पहले वहां मौजूद पुलिस दल ने उनसे कोरोना टेस्ट रिपोर्ट माँगा | लड़की ने कहा :- नहीं है | तो फिर उन्हें टेस्ट कराने को कहा गया , तो वे इनकार कर दी | रेल अधिकारी के सेंपल देने के बात से वह नाराज हो गई और इतना गुस्सा देखा गया की , वो पुलिस कर्मियों के साथ भी बातों का लहजा बेरुखी भरा पेश करती देखी गई और उसने पुलिस दल को गालियां भी दी |
कहते है , इंसान का क्रोध हीं इंसान को गहरे खाई में डुबो देता है | इसलिए मनुष्य को क्रोध पीकर सरलता से समस्या का निदान ढूंढना चाहिए | खैर ... लड़की ने किसी को फोन लगाया और बोला कि - ये लोग सेंपल मांग रहे हैं और जबरदस्ती टेस्ट करवाने की जिद कर रहें है | बहुत सारी बातों के बीच आज देखा जाये तो कैमरे का जमाना है CCTV फूटेज के अतिरिक्त आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल कैमरा उपलब्ध है |
विडियो में साफ़ दिख रहा था कि महिला पुलिसकर्मी बड़े हीं आराम से , प्यार से उस लड़की से कोरोना टेस्ट कराने के लिए बोल रही थी , लेकिन लड़की उनकी बात हीं नहीं समझ रही थी और जिद्द पर अड़ी रही | एक घंटे तक रेल कर्मचारी और GRP पुलिस के जवान उस लड़की को समझाते रहे | स्टेशन पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |
पश्चात पुलिस ने लड़की से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही | तब इसके बाद जाकर लड़की ने अपना सेंपल दिया |
हर राज्य की स्थिति लगभग डूबती नैया में सवार यात्रियों जैसी है | तो ! सरकार द्वारा बार - बार जनता से सहयोग की अपील की जा रही है |
अभी चंद रोज पहले की हीं बात है | दरियागंज दिल्ली में जहाँ एक महिला व पुरुष बिना मास्क लगाये गाड़ी से सड़को पर चल रहे थे | पुलिस ने देखा और मास्क के विषय में पूछा , तो महिला ने अटपटा सा जवाब देते हुए उन्हें भला - बुरा कहा | देखते हीं देखते विवाद बढ़ता चला गया , महिला गाड़ी से उतरकर लड़ाई शुरू कर भीड़ इकठ्ठी करने की कोशिश कर रही थी | पुलिस के द्वारा चलान काटने की बात पर , साथ बैठे उनके पति भी पत्नी के सपोर्ट में बहार निकले और पुलिस से उलझ गए | महिला ने यहाँ तक कहा की मै चाहुँ तो अभी सबके सामने इन्हें किस कर सकती हूँ | बातों का सिलसिला बढ़ता गया और वहां दूसरे भी पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्हें समझा - बुझाकर दरियागंज पुलिस चौकी ले गए और बहुत सारे एक्ट के बीच वो फंस गए और गिरफ्तार कर लिए गए |
कोरोना का बिगड़ते हालत पर काबू पाने की बड़जोर कोशिशें कहीं नकाम , तो कहीं राहत भरा परिणाम सामने दिखाई पड़ रहे हैं | मगर इस बीच बहुत सारे लोगों का क्रोध उछाल ले रहा है | यह माना जा सकता है की देश की परिस्थिति और हर जगह शादी विवाह , समारोह , चुनाव में भीड़ इकठ्ठा देखकर लोग या तो अपने गुस्से को इस कदर जाहिर करते हैं कि - आ बैल मुझे मार या फिर अन्दर हीं अन्दर घुटन महसूस कर क्रोध को पी रहें , यह सोंचकर कि - जाहे विधि राखे राम , ताहे विधि रहिये |
तो अब ! इस विकराल स्थिति / परिस्थिति पर सयंम कैसे बरता जाये चिंतन का विषय है | स्वयं भी बचना है और देश को भी बचाना है | क्योंकि अभी तो हम सबो को बहुत दूर जाना है |
मास्क लगाना न भूले औए सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है हम सभी के लिए | हर कदम सुरक्षा की तरफ "जिंदगी बचाव अभियान" | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)