प्रियंका चोपड़ा ने USA सरकार से तत्काल भारत को वैक्सीन भेजने का आग्रह किया
- by Admin (News)
- Apr 28, 2021
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की है | उन्होंने कहा है कि - मेरे देश की स्थिति नाजुक व गंभीर है |
प्रियंका चोपड़ा के शब्द :- मेरा दिल टूट गया है | भारत कोरोना से पीड़ित है और USA ने 550 मिलियन ज्यादा वैक्सीन आर्डर की है | हालाकि इतनी आवश्यकता नहीं है | Astra Zeneca को दुनियां भर में शेयर करने के लिए Potus Itcos सेक ब्लिंकेन और जेक सुलिवन का शुक्रिया | लेकिन मेरे देश में कोरोना से स्थिति बहुत गंभीर है | क्या आप इंडिया को तत्काल वैक्सीन शेयर कर सकते हैं ?
आज प्रियंका को अपनी मिट्टी की खुशबू ने रुला दिया , तड़पा दिया | दूर रहकर भी वे आज भारत के लोगों को अपने पास होने का अनुभव करा दिया | लेकिन नीक जोनस से शादी करने के बाद , जबसे वे अमेरिका की बन गई तभी से भारत के बहुत सारे लोगों का मन भी उनसे अलग हो गया | उनके चाहने वाले फैंस ने इस बात पर सवाल भी खड़ा किया कि , भारत जैसे प्रगतिशील देश में जहाँ की संस्कृति में आप पली - बढ़ी और इतनी ऊँचाइयों को छुआ , वहां आपके योग्य कोई वर नहीं मिला जिनसे आप शादी कर सकती थी , एक नीक जोनस हीं थे ? खैर ......
इसमें दो बातें है :- एक तो ये कि हर इंसान अपने आप में स्वतंत्र है और वह अपना जीवन अपनी तरह से जीने की सोंचता है और उनको जीना भी चाहिए | दूसरी बात की शादी - विवाह तो ऊपर वाले के मर्जी से होता है और जिसके साथ लिखा हो जीवन गुजारना , तो सात फेरे का बंधन तो वहीं लगेगा | कहा जाता है ईश्वर के इजाजत के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता तो फिर प्रियंका चोपड़ा की शादी नीक जोनस से होना ऊपर वाले ने हीं लिखा होगा | यूजर्स ने अपने - अपने तरीके से कोरोना वायरस के संवेदना पर उन्हें तीखी प्रतिक्रिया भी दी है | वहीं कुछ लोगों ने सराहा भी है |
एक यूजर्स ने लिखा :- इस पोस्ट की आवश्यकता दो सप्ताह पहले थी | आपको अपने साथी , देशवासियों के पोस्ट के लिए वैक्स लाइव अभियान की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए |
दूसरे यूजर्स ने लिखा :- गुड मॉर्निंग , अमेरिका पहले से वैक्सीन डेवलपमेंट के लिए रॉ मटेरियल भेजने की सहमती दे चूका है | इसे आपको कल पोस्ट करना चाहिए था |
प्रियंका ने नीक जोनस से विवाह के बाद भले हीं अमेरिका चली गई | मगर ! भारतीय फिल्मों में वह आज भी सक्रिय है और अपने भारत के लिए तो उनके मन में वहीं प्यार रहेगा , जहाँ उन्होंने जन्म लिया , पला - बढ़ा | इस मिट्टी की हीं देन है कि , वो ऊँचाइयों की सिढ़ी चढ़ती चली गई | तो खून तो भारत का है , तो दर्द तो रुलाएगा हीं | खैर ..... . ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)