बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत की खबरें सच नहीं , अफवाह है |
- by Admin (News)
- May 01, 2021
इस वक्त बिहार की सबसे बड़ी खबर सोशल मीडिया पर जोड़ो से दौड़ रही है | जिसमे खबर है कि बिहार के RJD नेता शहाबुद्दीन की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई |
इस वक्त वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है और वर्षों से हत्या के संगीन मामले में सजा काट रहे हैं | शहाबुद्दीन बिहार के सिवान जिले से सांसद रह चुके है | तिहाड़ जेल में कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर , दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार चल रहा है | कोरोना संक्रमित शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की नजर है | उन्हें वैंटिलेटर पर भी रखा गया |
बीते 20 अप्रैल को उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी | उनके शरीर में कोरोना के लक्षण आये तो जांच कराया गया | रिपोर्ट जाँच पोजेटिव आते हीं शहाबुद्दीन को फ़ौरन तिहाड़ जेल के चिकित्सकों के निगरानी में उपचार के लिए रखा गया है |
जहाँ तक अभी खबर है कि सोशल मीडिया पर यह सनसनी खेज कि शहाबुद्दीन की मौत कोरोना से हो गई , यह फैलता हीं जा रहा है | लेकिन अभी - अभी कि सूचना से सभी लोग चौंक जायेंगे कि , शहाबुद्दीन की निधन की खबरे गलत है | इस बात का खंडन तिहाड़ जेल के प्रशासन ने किया है | उन्होंने कहा है कि - शहाबुद्दीन अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद है |
हाँ शहाबुद्दीन की तबीयत जरुर ख़राब है | परन्तु निधन की खबरे सोशल मीडिया पर चल रही है , साथ हीं प्रतिष्ठित मीडिया के द्वारा भी सभी वेबसाइट भरते जा रहे हैं | यह खबरे सरासर अफवाह है | जेल प्रशासन ने कहा है कि - आज सुबह से हीं यह खबरे सुर्ख़ियों में है |
हर खबर सबसे पहले देने के चक्कर में बहुत सारे मीडिया वाले बिना तह तक पड़ताल किये , किसी की भी सूचना को आगे बढ़ा देते हैं और बाद में उनकी नजरें सच पर पड़ती है तो अंकित खबरें जो छाप दी गई हो वह बदला नहीं जा सकता , उनमे सिर्फ संशोधन हो सकता है | हाल हीं में कुछ विधायक की मृत्यु की खबरें , कुछ फिल्म अभिनेता - अभिनेत्री की खबरें लगातार छपते रहें और लोगों ने अपनी - अपनी सहानुभूति और श्रधांजलि भी अर्पित की | बाद में जिनके विषय में अफवाह फैलाया गया , वे स्वयं आगे बढ़ कर इस बात की पुष्टि कि , की हमें क्यूँ मार रहें है , हम तो अभी जिन्दा है |
सब की चहेती बॉलीवुड की अभिनेत्री जिसकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ काफी जमी , वो फिल्म अभिनेत्री मुमताज के विषय में भी पिछली दफा कोरोना काल के दौरान ऐसा हीं खबर छपता रहा | जिससे बाद में उन्हें आकर कहना पड़ा कि , मै अभी जिन्दा हूँ , मुझे श्रधांजलि न दें | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)