दोनों हाथ में बंदूक लिए डांसर ने शाम है धूआं - धूआं पर लोगों को लुभाया | कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियाँ | Viral Video
- by Admin (News)
- May 17, 2021
शादी - विवाह में कोरोना गाइड लाइन की धज्जी उड़ना , अब ! आम बात हो गया | न कोरोना की चिंता , न गाइड लाइन की फ़िक्र ! सिर्फ मौज - मस्ती , उमंगो - तरंगों के बीच शादी के रश्म रिवाज | लोग कोरोना काल में भी डांसर को बुलाना नहीं भूलते | कोरोना आये तो आये , कोई बात नहीं , मगर ! मस्ती तो जी भरकर करेंगे हम |
बिहार सरकार ने विवाह समारोह में 20 लोगों को शामिल होने की घोषणा की हैं , वहीं लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हो रहे है और गाइड लाइन की धज्जियाँ उड़ाते दिख रहें | कुछ लोग विवाह में गाइड लाइन का ख्याल रखते है , तो वहीं कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं |
ऐसे हीं गोपालगंज जिले के जादोपुर थाने के दियारा के जागिरी टोला में एक शादी संपन्न हुआ | यहाँ DJ लगाया गया और लोग डांस करने के मूड में शामिल हुए | डांसर भी मौजूद थी | शादी में गर डांसर न हो तो , इन पुरुष भाई को शादी में आनंद नहीं मिलता , क्यूंकि इनके घरों की महिलायें मर्दों के उल्लास / मनोरंजन के बीच में चूं तक बोलने की हिम्मत नहीं कर सकती , भई मर्द है ये लोग |
इन लोगों ने डांस करना आरंभ किया , भीड़ और इकठ्ठी हुई | वहां के सरकारी शिक्षक ने जो विडियो में पिंक शर्ट पहने दिखाई भी दे रहे हैं , उस नर्तकी को 2 बन्दुक हाथों में थमाया | नर्तकी भी फ़िल्मी स्टाइल में दोनों तमंचा को हाथ में लेकर मुस्कुराते हुए , DJ पर बज रही गीत - शाम है धूआं - धूआं पर मस्ती में डांस करने लगी | गीत पर डांसर ने लचकाई कमर और लोगों ने खूब मस्ती में आनंद उठाया , जैसे किसी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही हो | वाह ! रे मेरे देश के दानवीरों | ये डांस देखकर , कोरोना क्या भागेगा ? वह भी डांस देखेगा नहीं !
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
इस विडियो को देखकर मुझे फिल्म शोले की हेमा मालिनी याद आ गई | जब धर्मेन्द्र यानि वीरू को गब्बर बने अमजद खान ने बंधक बना लिया था और हेमा मालिनी यानि बसंती के सामने , डांस करने की शर्त रखी गई साथ हीं डांस करने के स्थान पर कई बोतलें भी फोड़ी गई और तब हेमा मालिनी का नाचना आरंभ हुआ | वहीं धर्मेन्द्र का यह डायलॉग जो आज भी लोगों को याद है - बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना , मगर बसंती नाचती है , कुत्तों के सामने |
सूचना के आधार पर , कुर्सी पर बैठे यह श्रीमान जागिरी टोला के सरपंच अनीता देवी के पति बताये गयें है और एक सरकारी शिक्षक भी हैं | अब गौर किया जाए तो एक सरपंच जिन्होंने ऐसा करने पर , अपने पति पर अंकुश नहीं लगाया | यह विडियो वायरल हुआ , फिर भी न पुलिस प्रशासन न अनीता देवी ने कदम आगे बढ़ाया | क्यूंकि गाँव में तो मुखिया व सरपंच का दबदबा होता है और कोरोना गाइड लाइन तो क्या ? इन सबके लिए , कोई गाइड लाइन होता हीं नहीं | क्यूंकि ये देश के संचालक है |
ऐसे में , कलयुग के ये शिक्षक , बच्चों को कैसी सिख व सबक देंगे , विडियो देखकर समझा जा सकता है | वहीं उपस्थित लोग गर्वान्वित हो रहे हैं , देखकर डांस और सुन रहे हैं ये शाम है धूआं - धूआं , पता नहीं इनकी जिंदगी में कब उजाला होगा | ....... ( न्यूज़ / फीचर : भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)