तमिलनाडु सरकार ने राशनधारकों को 4 हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है |
- by Admin (News)
- May 25, 2021
तमिलनाडु सरकार ने राशनकार्ड धारकों को दो किश्त में 4 हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है | यह राशि उनके बैंक अकाउंट में डाले जायेंगे |
एमके स्टालिन ने अपना वादा पुरा किया , इन्होने राशनधारकों को कोरोना राहत पैकेज पर नगद राशि देने के लिए हस्ताक्षर किये थे | उन्होंने कहा था कि - हर राशन कार्ड पर 4 हजार रुपये नगद दिए जायेंगे | जिसमे पहला किश्त 2 हजार रुपये है और यह 2 हजार मई माह में जारी किये जायेंगे |
अब राज्य के राशनकार्ड धारक लोगों को फायदा मिलना , एक सुखद बातें व इरादों से सकूँ मिलता है | इसके आलावा मुख्यमंत्री स्टालिन ने घोषणा की थी कि , राज्य के सभी कोरोना मरीजों को , राज्य कर्मचारी बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज दिए जायेंगे , तो ये भी लागू किया गया |
पिछले साल दिसम्बर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानी स्वामी ने पोंगल त्योहार मनाने के लिए 2,500 रुपये देने की घोषणा करने के साथ हीं सभी कार्ड धारक को चावल और चीनी भी मुफ्त देने की बात कही थी |
2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त एआईएडीएमके सरकार के तरफ से हर राशन कार्ड धारक को 1 किलो चावल , 1 किलो चीनी और साथ में 100 रुपये नगद दिए जाते थे | 2018 में 100 रुपये की राशि को समय के बढ़ते दौर पर नजर डालते हुए 1000 रुपये कर दी थी | कुछ दिनों के बाद पलानी स्वामी ने इस राशि को 2 , 500 रुपये कर दिया , जो राज्य की जनता के लिए बहुत बड़ी राहत थी |
अब एमके स्टालिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हीं , राज्य के हर परिवार को 4 हजार रुपये देने की घोषणा की है | यह तमिलनाडु राज्य के लिए बहुत हीं सुखद व राहत पा लेने वाली घोषणा है | इस कोरोनाकाल के दौरान , एक तरफ जहाँ कोरोना मरीजों को राज्य कर्मचारी बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज दिए जायेंगे , जिससे उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा | साथ हीं 4 हजार रुपये का राशन पैकेज पाकर ,वहां की जनता बहुत हीं राहत महसूस करेगी | उनके जीवनयापन के लिए एक बहुत बड़ा सहयोग है | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)