जहानाबाद के मखदुमपुर में 3 मंजिला मकान पल भर में सड़क पर गिर कर ध्वस्त हुआ |
- by Admin (News)
- May 27, 2021
जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में बस स्टैंड के पास 3 मंजिला मकान अचानक सड़क पर गिर पड़ा | जैसे उसे धरातल से उखारकर कोई सड़क के बीचो - बीच गिरा दिया हो |
मकान गिरने से कुछ सकेंड पहले हीं एक ट्रक पास किया और मकान ध्वस्त हुआ | शुक्र है ट्रक बच निकला , नहीं तो ट्रक ड्राईवर और अन्य व्यक्ति जख्मी होते , तो आलम काफी दर्दनाक हो जाता | यह घटना मखदुमपुर NH-83 पर सड़क किनारे बना मकान का गिरता हुआ नजारा है | मकान गिरते हीं सड़क धुंआ - धुंआ हो गया और इसके भयावह आवाज से सड़क पर भीड़ लगना आरम्भ हो गया | इस घटना से घंटो तक सड़क जाम रहा , कई तार टूट जाने से बिजली बाधित रही | परन्तु शुक्र है कि किसी के हताहत होने कि खबर नहीं है |
घर का गिरते हुए विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
यह घटना बुधवार दोपहर 2:30 बजे के करीब घटी | मकान आशुतोष कुमार का था , इस मकान में आशुतोष कुमार ने हीं रेडीमेड कपड़े की दूकान काजल गारमेंट्स नाम से खोल रखा था | मकान में सिर्फ दूकान था , इसमें कोई रहता नहीं था | लॉकडाउन के कारण दूकान बंद थी और दोपहर के समय होने से आवागमन सीमित था | इस मकान के गिरने से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ , लेकिन ईश्वर की कृपा से , आशुतोष कुमार का नशीब अच्छा था जो वे दूकान में मौजूद नहीं थे |
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पूरी और उपाध्यक्ष चुन्नू शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने का कार्य जारी करवाया | जैसे हीं यह घटना प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री , सिओ राजीव रंजन और थानाध्यक्ष रंजन कुमार सहित अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज तक पहुंची , वे सभी एक - एक कर घटना स्थल पर निरिक्षण के लिए पहुंचे |
इस गिरे हुए मकान के मलबा हटाने में चार JCB , 2 हाइवा और ट्रेक्टर लगाया गया |
इस दृश्य को देखकर ऐसा लगता है कि , इसकी नींव मजबूत नहीं थी | जैसे ग्रामीण जगहों पर एक तल का मकान लोग नीव की गहराई डाले बिना बना लेते है , जिससे किसी का नुकसान नहीं होता | परन्तु ऐसा मकान , जिसकी नीव मजबूत नहीं होती तो वहीं गिर सकता है | ऐसे तो भूकंप आने पर भी जिस मकान की नीव गहरा हो तो वह नहीं गिरता | लेकिन सड़क किनारे बना मकान गिरने से , शुक्र है की किसी मुसाफिर का नुकसान नहीं हुआ | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)