हेलमेट नहीं पहनने से 16,500 रुपये का चलान काटा गया | जबकि दीपक की आय प्रतिमाह 2500 रुपये है |
- by Admin (News)
- May 29, 2021
अल्मोड़ा में कोरोना के कारण कर्फ्यू लागू है और सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इसका उलंघन करने वाले दंड के भागी होंगे | यह जानते हुए भी , एक युवक यातायात के नियम का उलंघन करते हुए पकड़ा गया |
बीते दिनों मोटरसाइकिल से दवा लाने युवक बाजार गया , परन्तु उसने हेलमेट नहीं पहनी थी | हेलमेट नहीं रखने व नहीं पहनने से यातायात नियमों का उलंघन करने का दोषी करार देते हुए , यातायात पुलिस ने 16,500 रुपये का चालान काट दिया और युवक की बाइक भी जब्त कर ली |
यह जानकार आश्चर्य होगा कि - 16 हजार 5 सौ रुपये उस युवक के लिए उसका लगभग 6 माह का तनख्वाह है , क्यूंकि ये प्रति माह 25 सौ रुपये कमाते है | लेकिन उनके द्वारा हुए भूल की सजा तो उन्हें भोगनी पड़ेगी |
युवक का नाम दीपक है | अब वे छटपटा गए और लगे विनती करने | फिर उन्होंने अपनी वेतन और चालान में काटे गए रसीद को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया , विडियो वायरल हुआ | विडियो पोस्ट करने के बाद दीपक चितई गोलू देवता मंदिर में गुहार लगाईं | कहते है - ईश्वर का घर दुःख में बहुत याद आता है | किसी ने लिखा है - "दुख में सुमिरन सब करे , सुख में करे न कोए ! जो सुख में सुमिरन करे तो दुःख काहे का होए" !!
दीपक ने सोशल मीडिया पर अपनी समस्या तो शेयर किया हीं , साथ हीं पुलिस के फेसबुक पर भी टैग कर दिया | अब यह मामला तेजी से पुरे क्षेत्र में फ़ैल गया | बाद में दीपक SP कार्यालय पहुंचकर अपना कागजात दिखाया , जिसमें उसकी प्रतिमाह की वेतन निहित थी | यातायात के नियमानुसार काटे गए चलाना की राशि उनके वेतन को देखते हुए कम कर दी गई | क्योंकि इस काटे गए चालान की राशि को माफ़ नहीं किया जा सकता , दीपक ने नियम का उलंघन किया था | हेलमेट नहीं पहनना नियम का उलंघन है | प्रकरण के आरोप की जाँच सीओ को सौंप दी गई है | दीपक ने अपने गाड़ी के इन्सुरेंस व जरुरी कागजात , कार्यालय को सौंप दिया है | अब दीपक संतुष्ट है |
नियम का उलंघन ठीक नहीं , चाहे आपका वेतन कितना भी हो | वेतन से नियम का कोई लेना - देना नहीं होता | तैनात पुलिस ने बताया कि - नियमों के अवहेलना करने वाले का चालान तेजी से काटा जा रहा है | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)