Tapu Mishra Death . मशहूर सिंगर तपू मिश्रा की 36 वर्ष में कोरोना से मृत्यु
- by Admin (News)
- Jun 20, 2021
उड़िया की पोपुलर सिंगर तपू मिश्रा की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई , वे 36 वर्ष की थी |
बीते शनिवार की रात लगभग 11 बजे उन्होंने भुनेश्वर के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम साँस ली | सूचना के आधार पर 19 मई को तपू मिश्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था | खतरा बढ़ जाने से उन्हें वैंटिलेटर पर भी रखा गया | उनका फेंफरा काफी ज्यादा डैमेज हो चूका था | ऑक्सीजन लेबल गिरकर 45 पर पहुँच गया | पहले वह होम आइसोलेशन में थी , ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया |
राज्य सरकार से , तपू मिश्रा के इलाज के लिए कलचर डिपार्टमेंट द्वारा आर्टिस्ट वेलफेयर फंड से 1 लाख रुपये की मदद मिली थी | तपू मिश्रा के परिवार के सदस्य ECMO ट्रीटमेंट के लिए कोलकाता शिफ्ट करने का मन बना रहे थे | उड़िया फिल्म इंडस्ट्री ऑलीवूड में अपने स्तर से तपू के लिए फंड जुटाना भी शुरू कर दिया था , लेकिन वक्त कम पड़ गया और वे दुनियां से विदा हो गई |
बीते 10 मई को कोरोना संक्रमित होने के कारण उनके पिता की भी मृत्यु हो गई थी | जो परिवार के लिए काफी दुखद रहा |
तपू मिश्रा लगभग दो दसक तक अपनी आवाज की जादू से लोगों के दिलों , दिमाग पर छाई रही और उनका भरपूर प्यार पाया | आरंभिक दौर में वे भजन भी गाती थी |
इन्होने फिल्म "कुलनंदन" से उड़िया फिल्म में डेब्यू किया था और लगभग 150 फिल्मों में गाना गाकर अपने सुर को अमर बनाया | उड़िया के अलावा बंगाली और हिंदी सहित अन्य भाषा में भी गाना गाये है |
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नविन पटनायक ने , उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा - पोपुलर उड़ीसा सिंगर तपू मिश्रा के निधन के बार में सुनकर दुखी हूँ | सिंगर के तौर पर उनकी यादें ओड़िसा म्यूजिक वर्ल्ड के साथ हमेशा जुडी रहेगी | उनकी फैमिली और दोस्तों को दिली संवेदनाएं |
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी सोशल मीडिया पर श्रधांजलि अर्पित की |
साथ हीं अभिनेता सव्यसाची मिश्रा ने उनके निधन पर भावुक पोस्ट साझा किया |
तपू मिश्रा की इतनी कम उम्र में अचानक हुई मृत्यु से , लोगों को सदमे में तो ला हीं दिया है | साथ हीं इनके परिवार व फैंस भी विचलित है | ईश्वर इनके परिवार को इनकी जुदाई सहने की क्षमता दे |
यह बात इंसान के समझ से पड़े है की आखिकार इतनी कम उम्र में हीं अगर दुनियां से जुदा होना हो तो , जन्म लेने का क्या मतलब ! मरने वाले तो दूर चले जाते है , परन्तु जिन्हें उनसे मोहब्बत होती है , तो वे अपनी आखिरी सांसों तक उन्हें याद कर तड़पते रह जाते है | क्या यहीं जीवन का माया - जाल है | संसार का यह अद्दभुत राज जिससे इंसान अनभिज्ञ भी नहीं कि धरती पर किसी की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं , यही जीवन की सच्चाई है | सिर्फ वहीं पल एक इतिहास बनकर आने वाले कल को मिलता है , जो हमारे द्वारा इस पृथ्वी पर अच्छे कर्म किये जाते है |
तपू मिश्रा जैसी नगीना , जो इस देश में अपने सुर से लोगों को मुग्ध किया , इतने फैंस बनाए , यह कम नहीं ! और वह मरकर भी सदैव अमर रहेंगी | लोग गीतों में उनकी आवाज सुनकर सदैव , उन्हें अपने बहुत पास पायेंगे | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)