Suraj Pandey Arrested from Delhi Airport . दिल्ली एयरपोर्ट पर RTPCR न होने से सफ़र हुआ बाधित , हंगामा करने पर हुए गिरफ्तार |
- by Admin (News)
- Jun 24, 2021
दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट से उत्तरप्रदेश निवासी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया | सूरज पाण्डेय दिल्ली से मुंबई जा रहे थे |
मालुम हो कि इन दिनों वगैर RTPCR रिपोर्ट के बिना किसी भी यात्री को सफ़र करने की इजाजत नहीं | ऐसे में बिना Covid-19 नेगिटिव टेस्ट रिपोर्ट लिए , किसी भी उड़ान या ट्रेन में लोग सफ़र नहीं कर सकते | यह जानते हुए भी सूरज पाण्डेय , बीते सोमवार को आईजीआई एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइन का काउंटर फ्लाइट UK-933 से सफ़र करने के लिए एअरपोर्ट पहुंचे थे | उनके पास RTPCR रिपोर्ट नहीं थी , इसलिए मुंबई आने वाली फ्लाइट में सफ़र करने से वे वंचित रह गए |
फ्लाइट छुट न जाए इसलिए उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया | वहां उनके हंगामा करने से बाधा भी पड़ी | क्यूंकि वे चेकिंग बेल्ट पर जब पहुंचे और RTPCR निगेटिव रिपोर्ट न देने पर उनकी यात्रा बाधित होने का जैसे हीं पता चला तो वे भड़क गए और किसी तरह यात्रा करने हेतु जिद्द करने लगे | उन्हें यात्रा करने से रोक दिया गया | उनकी सारी हड़कत CCTV में कैद होती रही |
सूचना के आधार पर T-3 प्रस्थान पर हो रही झगड़े की जानकारी जैसे हीं आईजीआई एअरपोर्ट पुलिस थाने को मिली , तो सुरक्षाकर्मी ने सूरज पाण्डेय को वहां से जबरन उठाकर थाने ले गई |
सूरज पाण्डेय उत्तरप्रदेश के देवरिया के रहने वाले है और अपना निजी व्यवसाय करते है | यह जानकारी विस्तारा एयरलाइन के ड्यूटी मैनेजर दीपक ढांढा ने शिकायतकर्ता के रूप में सूरज पाण्डेय का नाम अंकित किया | दोपहर करीब तीन बजे सूरज पाण्डेय गाली - गलौज करने लगे , चिल्लाते हुए बैगेज बेल्ट पर चढ़ गए और उसपर चलते रहे | मैनेजर ने कहा कि - उनके इस हड़कत से एयरलाइन्स स्टाफ और अन्य यात्रीगण भी बाधित हुए |
वैसे सूरज पाण्डेय की हड़कतों का साक्ष्य तो CCTV फूटेज बयां कर रहा है | CCTV कैमरें की जाँच करने के बाद , उनकी इस हड़कत पर एअरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने पाया कि उन्होंने 57A की धारा 92/93/97 डीपी अधिनियम के तहत अपराध किया है | इसलिए उन्हें सुरक्षाकर्मी खींचकर एअरपोर्ट से बाहर ले गए | गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल कराया गया | मेडिकल होने के बाद उनकी कोर्ट में पेशी हुई , जहाँ से उन्हें जमानत तो मिल गया | परन्तु अब उन्हें न्यायिक फैसलें के लिए फिर से अदालत में पेश होना पड़ेगा |
सूरज पाण्डेय की एक छोटी से गलती से कितनी सारी समस्या खड़ी हो गई | झगड़ा करने से बेहतर है बनाई गई गाइड लाइन पर चलना | इनदिनों सरकार ने नियम बनाया है कि - RTPCR निगेटिव रिपोर्ट का पास में होना , सफ़र के लिए अतिआवश्यक है | सूरज पाण्डेय का फ्लाइट छुट गया सो अलग और जमानत के बाद भी न्यायिक फैसलें के लिए उन्हें अदालत में पेश होना हीं पड़ेगा | कितना भारी पड़ गया बात का बतंगर बनाना |
जब भी यात्रा करे , बहुत सोंच - समझकर कदम बढ़ाये | अन्यथा सड़कों पर भी चलना भारी पड़ सकता है , अगर वगैर मास्क लगाये घर से बाहर सफ़र किया तो | सुरक्षित रहे , संयम बरते , सरकार के नियम का पालन करे | धीरे - धीरे सब ठीक हो जाएगा , फिर किसी भी यात्री से रिपोर्ट नहीं मांगी जायेगी, लोग पहले की तरह यात्रा कर पायेंगे | लेकिन फिलहाल गाइड लाइन का पालन अवश्य करे | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रेणुका पुरोहित )

रिपोर्टर
Admin (News)