दिल्ली के एम्स में इमरजेंसी वार्ड के पास आग लगी , मरीज को शिफ्ट किया गया |
- by Admin (News)
- Jun 28, 2021
दिल्ली के एम्स में इमरजेंसी वार्ड के पास , सोमवार सुबह 5:00 बजे ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई | सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया | आग लगने के बाद पास के कमरे में शिफ्ट मरीजों को बाहर निकाला गया और वेंटिलेटर वाले मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है |
सूचना के आधार पर , बीते 16 जून को भी एम्स के कनवर्जेंस ब्लॉक में 10:30 बजे के करीब 9 वें फ्लोर पर आग लगी थी | जिसे बुझाने में 22 फायर बिग्रेड की मदद ली गई | परंतु शुक्र है , कि कोई नुकसान नहीं हुआ | आग लगने का कारण रेफ्रिजरेटर के शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है |
कोविड-19 स्थिति में , जहाँ हर लोग किसी न किसी कारण से त्रस्त है | वहीं देश के अधिकांश राज्य में , अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलती रही है और फायर बिग्रेड की सहायता से काबू भी पाया जा सका है | ऐसी स्थिति में अस्पताल का वायर या स्विच पुराना हो जाने , या बरसात के मौसम में फंगस लग जाने के कारण भी ऐसा हो सकता है | साथ ही गर्मी में आग लगने की सूचना भी मिलती हीं रही है | खैर मरीजों को बाहर निकालने के बाद , एक तरफ उनको शिफ्ट करने का पुख्ता व्यवस्था किया जा रहा था , तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर उनका इलाज भी कर रहे थे | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)